त्वचा और बालों की चमक के लिए ठंड के मौसम में बेहद कारगर है ये तेल

ठंड के मौसम में अगर स्किन और बाल का ठीक से ख्याल न रखा जाय तो इनकी चमक खोने लगती है। स्किन और बाल के लिए शरीर में पर्याप्त मात्रा में विटामिन और मिनरल्स की भी जरूरत होती है।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Published : November 28, 2018 11:33 AM IST

त्वचा और बालों का ख्याल सर्दी के मौसम रखना बेहद जरूरी होता है। ठंड के मौसम में अगर स्किन और बाल का ठीक से ख्याल न रखा जाय तो इनकी चमक खोने लगती है। स्किन और बाल के लिए शरीर में पर्याप्त मात्रा में विटामिन और मिनरल्स की भी जरूरत होती है। सर्दी में मछली के तेल का उपयोग करके आप त्वचा और बाल के लिए जरूरी विटामिन और पोषण पा सकते हैं। मछली के तेल का सेवन बालों में चमक लाता है और स्किन को बेहतर पोषण देता है।

मछली के तेल में विटामिन ई, औमेगा फैटी एसिड भरपूर मात्रा में होता है। विटामिन डी, विटामिन ई और ओमेगा 3 फैटी एसिड सुंदर त्वचा और चमकते बालों के लिए जरूरी होते हैं। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही रहता है कि मछली के तेल का उपयोग कैसे करें ? यह जानना सबसे जरूरी भी है। अगर आप मछली के तेल का सही से उपयोग नहीं करते हैं तो आपको बेहतर फायदा नहीं मिलता है। तो आइए जानते हैं स्किन और बालों के लिए मछली के तेल का उपयोग कैसे करना है।

स्किन के लिए मछली के तेल का उपयोग........आपको मछली के तेल के 5 कैप्सूल चाहिए। इनसे तेल निकाल लें। एक कॉटन पैड का उपयोग कर अपने चेहरे पर मछली के तेल को लगाएं। इसे कम से कम 10 मिनट तक छोड़ दें और फिर अपने चेहरे को गर्म पानी से धो लें।

बालों के लिए मछली का तेल का उपयोग........दो बड़े चम्मच जैतून का तेल और 2 चम्मच मछली का तेल लें। इन्हें अच्छी तरह मिलाएं। अब अपनी उंगलियों का उपयोग करके अपने बालों में इस तेल के मिश्रण को लगाएं। धीरे-धीरे इसे मालिश करें। एक शॉवर कैप लें और इसे सिर ढ़क लें। इसे कम से कम 2-3 घंटों तक रहने दें ताकि स्कैल्प तेल को सोख ले। अब शैम्पू करके अपने बालों को ठीक से धो लें।

मछली के तेल के अन्य फायदे

  • एंटी इंफ्लेमेटरी होने के कारण मछली का तेल संक्रमण से लड़ने और त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
  • मछली का तेल त्वचा को मॉइस्चराइज करता है।
  • यह मुँहासों से छुटकारा पाने में भी मदद करता है।
  • मछली का तेल स्कैल्प को पोषित करने और इसे स्वस्थ बनाने में मदद करता है।
  • यह बालों का गिरना कम करता है।
  • मछली के तेल का उपयोग बालों के विकास को बढ़ाता है।

ये भी पढ़ेंः सर्दी में विटामिन ई का सेवन क्यों है जरूरी ? जानें कारण और विटामिन ई के मुख्य स्रोत।

ये भी पढ़ेंः एचआईवी और एड्स में क्या अंतर है ?

ये भी पढ़ेंः आयरन की कमी से बच्चों में बढ़ रहा है इस बीमारी का खतरा।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source