स्ट्रैप थ्रोट होने पर रखें इन 5 बातों का ध्यान

स्ट्रैप थ्रोट के लक्षणों में अचानक बुखार, मांसपेशियों में दर्द, सिरदर्द, ठंड लगना, भूख की कमी और लिम्फ नोड्स में सूजन होना शामिल हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 30, 2018 1:20 PM IST

मैं छोटा था तो गले में खराश होने पर मेरे माता-पिता मुझे डॉक्टर के पास ले जाते थे। डॉक्टर इसके लिए एक टेस्ट करता था, जिसे स्ट्रैप टेस्ट कहते हैं, इसमें इन्फेक्शन के पता लगाने के लिए एक क्यू टिप गले में डाली जाती है। हालांकि रिजल्ट अधिकतर नेगेटिव ही आता था। मुझे हमेशा लगता था कि इससे यह कैसे पता चल सकता है कि यह सिर्फ गले की खराश ही हो सकती है। इस सवाल का जवाब मुझे ईएनटी स्पेशलिस्ट डॉक्टर सुब्रता दास से मिला। आपको स्ट्रैप टेस्ट कराने से पहले इन बातों को जान लेना जरूरी है।

  1. स्ट्रैप थ्रोट एक बैक्टीरियल इन्फेक्शन है- यह एक बैक्टीरियल इन्फेक्शन है जिससे फैरिंक्स यानि ग्रसनि का सूजन हो सकती है। स्ट्रैप बैक्टीरिया मुंह और नाक से गले को अपना रास्ता बनाते हैं और इन्फेक्शन का कारण बनते हैं। यानी स्ट्रैप बैक्टीरिया से और सोर थ्रोट वायरल इन्फेक्शन के कारण होता है।
  2. स्ट्रैप थ्रोट भी सोर थ्रोट की तरह ही है- आमतौर पर बैक्टीरिया के संपर्क में आने के पांच दिनों के भीतर सोर थ्रोट होता है, जो कि स्ट्रेप थ्रोट के सबसे सामान्य लक्षणों में से एक होता है। इसमें आपको आप इसे निगलने में दर्द होगा और गले में दर्द और सूजन होगी। स्ट्रैप थ्रोट के लक्षणों में अचानक बुखार, मांसपेशियों में दर्द, सिरदर्द, ठंड लगना, भूख की कमी और लिम्फ नोड्स में सूजन होना शामिल हैं।
  3. स्ट्रैप थ्रोट टेस्ट जरूरी है- अगर वायरल इन्फेक्शन है, तो आप अपने गले को ऐसे ही छोड़ दें लेकिन अगर बैक्टीरियल इन्फेक्शन है, तो जितना जल्दी हो सके डॉक्टर को दिखाएं। क्योंकि एंटीबायोटिक्स लेने के बाद ही आप आराम महसूस करेंगे।
  4. स्ट्रैप को आप खुद नहीं देख सकते अगर आपने ग्रसनिका को देखने की कोशिश और पाया कि यह लाल है और इसमें सूजन है, तो आपको बता दें कि ऐसे लक्षण वायरल इन्फेक्शन भी नजर आ सकते हैं। इसलिए टेस्ट जरूरी है ताकि सही तरीके से इलाज किया जा सके।
  5. थोड़ी देर खुद को दूसरों से दूर रखें- एंटीबायोटिक दवाएं लेने के बाद आपको एक दिन के लिए लोगों से दूर रहना चाहिए ताकि इन्फेक्शन उन्हें ना फैले। स्ट्रेप बैक्टीरियल के जरिए फैलता है और यह इन्फेक्शन आपके आसपास वाले व्यक्ति को सिर्फ खांसी से भी फैल सकता है।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source