असली व नकली दूध की कैसे करें पहचान ?

दूध में मिलावट के तौर पर पानी से कोई खतरा नहीं होता लेकिन पानी के अलावा अन्य किसी भी प्रकार के पदार्थ से दूध हानिकारक हो जाता है। साबुन, डिटर्जेंट और कई तरह के कैमिकल्स मिलाने की खबरें अक्सर आती रहती है।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Published : February 22, 2019 6:10 PM IST

दूध को लेकर कई तरह के सवाल लोगों के मन में रहते हैं। मिलावटी दूध पीने से स्वास्थ्य तो खराब होता ही साथ में कई तरह की बीमारियों की संभावना भी बढ़ जाती है। अगर आप भी दूध खरीदते हैं तो आपको उसे पहचानने के तरीकों को जरूर जानना चाहिए।

दूध में मिलावट के तौर पर पानी से कोई खतरा नहीं होता लेकिन पानी के अलावा अन्य किसी भी प्रकार के पदार्थ से दूध हानिकारक हो जाता है। साबुन, डिटर्जेंट और कई तरह के कैमिकल्स मिलाने की खबरें अक्सर आती रहती है।

मोटापे की वजह से दुनियाभर के लोग टेस्टोस्टेरोन हार्मोन की कमी के हो रहे शिकार।

कुछ मामलों में तो देखा गया है कि दूध होता ही नहीं बल्कि वह नकली दूध होता है, जो कई तरह के केमिकल्स के उपयोग से बनाया जाता है। हम यहां आपको असली दूध को पहचानने के कुछ खास तरीके बता रहे हैं।

दूध को पहचानने के 8 तरीके

सबसे पहले दूध में पानी की मिलावट को परखने के लिए किसी लकड़ी या पत्थर पर दूध की एक या दो बूंद गिराइए। अगर दूध बहकर नीचे की तरफ गिरे और सफेद निशान बन जाए तो दूध पूरी तरह से शुद्ध है।

6 शाकाहारी कीटोजेनिक डाइट फूड जो वजन कम करने में करते हैं मदद।

दूध में डिटर्जेंट की मिलावट को पहचानने के लिए, दूध की कुछ मात्रा को एक कांच की शीशी में लेकर जोर से हिलाइए। अगर दूध में झाग निकलने लगे तो इस दूध में डिटरर्जेंट मिला हुआ है। अगर यह झाग देर तक बना रहे, तो दूध के नकली होने में कोई संशय नही है।

लहसुन और प्याज आंत के कैंसर से आपको बचा सकते हैं।

दूध को सूंघकर देखें। अगर दूध नकली है, तो उसमें साबुन की तरह गंध आएगी, और अगर दूध असली है, तो उसमें इस तरह की गंध नहीं आती।

Weight Loss Tips : रात में इन 7 बातों का रखें ध्यान वजन होने लगेगा कम।

दूध को दोनों हाथों में लेकर रगड़कर देखें। अगर दूध असली है, तो सामान्य तौर पर चिकनाहट महसूस नहीं होगी। लेकिन अगर दूध नकली है, तो इसे रगड़ने पर बिल्कुल वैसी ही चिकनाहट महसूस होगी, जैसी कि डिटर्जेंट को रगड़ने पर होती है।

बदलते मौसम में बीमारियों से रहेंगे सुरक्षित डाइट में शामिल करें ये 4 चीजें।

दूध को देर तक रखने पर, असली दूध अपना रंग नहीं बदलता है। जबकि दूध अगर नकली है, तो वह कुछ समय बाद पीला पड़ने लगेगा।

दूध का सेवन कैसे आपके मोटापे को कम करता है ?

असली दूध को उबालने पर उसका रंग बिल्कुल नहीं बदलेगा, लेकिन नकली दूध का रंग उबलने पर पीला हो जाएगा।

सुबह की डाइट रखती है आपको फिट लेकिन प्रोटीन के लिए क्या खाएं ?

सिंथेटिक दूध में अगर यूरिया मिला हुआ है, तो वह गाढ़े पीले रंग का हो जाता है।

मात्र 2 एक्सरसाइज हार्ट अटैक के खतरे को 80 प्रतिशत कम देती हैं।

स्वाद के मामले में असली दूध हल्का-सा मीठा स्वाद लिए हुए होता है, जबकि नकली दूध का स्वाद डिटर्जेंट और सोडा मिला होने की वजह से कड़वा हो जाता है।

हिना खान के वर्कआउट वीडियो से पता चलता है कि सेक्सी व फिट बॉडी कैसे बनती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source