... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : April 23, 2018 12:49 PM IST
आंखें अनमोल होती हैं, इसलिए इसका ख्याल भी हमें बखूबी रखना होगा। गर्मी की तेज तपिश और धूप हमारी आंखों को कितना नुकसान पहुंचा सकती हैं और उससे बचाव में हमें क्या सावधानी बरतनी चाहिए इस बात को जान लेना हमारे लिए बेहद जरूरी है।
मुरादाबाद जिला नेत्र चिकित्सालय के नेत्र विशेषज्ञ डॉ. गिरिजेश कैन ने इस बदलते मौसम और तेज धूप भरी गर्मी में आंखों के बचाव और उसके देखभाल के लिए अहम जानकारी साझा की है, जिससे हम अपनी अनमोल आंखों को इस गर्मी में नुकसान पहुंचने से बचा सकते हैं। उन्होंने बताया कि एलर्जिक रिएक्शन में सबसे पहले आंखों में पानी आना, चुभन और आंखों का लाल होना ये तीन ऐसे लक्षण हैं,जिससे एलर्जिक रिएक्शन का पता लगाया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि इस मौमस में सबसे ज्यादा होने वाला कॉमन एलर्जी कंजंक्टिवाइटिस है, जो पूरी तरह एलर्जिक रिएक्शन से होता है। उन्होंने कहा कि मौसम बदलने की वजह से भी आंखों में एलर्जी हो जाती है। इसके बचाव के लिए सबसे बढ़िया तरीका यह है कि आप आंखों को बिल्कुल भी न मलें और पहले ठंडे पानी से धोएं। उसके बाद भी कोई दिक्कत आती है, तो इसमें जरा भी लापरवाही न करते हुए नेत्र विशेषज्ञ से राय लें।
डॉ.कैन ने बताया कि सूरज की तेज धूप और उसमें से निकलने वाली अल्ट्रा वॉयलेट किरणों से आंखों का बचाव बेहद जरूरी है। सूरज की अल्ट्रा वॉयलेट किरणें हमारी आंखों को नुकसान पहुंचा सकती हैं इसलिए घर से बाहर निकलते समय धूप का चश्मा जरूर पहनें। सन ग्लास जहां धूल के कणों को आंखों में जाने से रोकता है वहीं सूरज की अल्ट्रा वॉयलेट किरणों से भी काफी हद तक बचाव करता है। तेज धूप से आंखों के बचाव के लिए टोपी पहनें। इससे सूरज की किरणें आपके चेहरे पर पहुंच नहीं पातीं। साथ ही आपकी आंखों को उसकी किरणों से सुरक्षित रखती है।
स्रोत-IANS Hindi.
चित्रस्रोत-Shutterstock.