कानपुर मं ठंड से 5 दिनों में 98 लोगों की हुई हार्ट अटैक और स्ट्रोक से मौत, जानें ठंड में कैसे रखें खुद को सुरक्षित

Heart Attack and Stroke in Winter: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में बढ़ते ठंड की वजह से पिछले 5 दिनों में 98 लोगों की स्ट्रोक और हार्ट अटैक से मौत हो गई है। ऐसे में ठंड में खुद को सुरक्षित रखना बहुत ही जरूरी है। आइए जानते हैं ठंड में कैसे रहें हार्ट अटैक और स्ट्रोक के खतरे से दूर?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : January 10, 2023 10:00 AM IST

Heart Attack and Stroke in Winter: दिल्ली-एनसीआर सहित पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कई इलाकों में कोहरा और शीतलहर की वजह से लोगों को काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ठिठुरती ठंड की वजह से बच्चे से लेकर बुजुर्गों को काफी ज्यादा परेशानी हो रही है। खासतौर पर इस ठंड में कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं गंभीर होने लगती हैं। इस समस्याओं में हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसे मामले भी शामिल है। हार्ट अटैक न सिर्फ बुजुर्गों को हो रही है, बल्कि कई युवा और किशोर वर्ग भी हार्ट अटैक की चपेट में आ रहे हैं। ठंड की वजह से हार्ट अटैक और स्ट्रोक के मामले काफी ज्यादा डरावने हैं। खबरों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में हार्ट अटैक और स्ट्रोक के कारण पिछले 5 दिनों में करीब 98 लोगों को मौत हो चुकी है।

बताया जा रहा है कि 98 लोगों में से 44 लोगों की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले हो गई। वहीं, 54 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई है। ठंड का कहर अभी भी जारी है। ऐसे में इन गंभीर मामलों को देखते हुए खुद को सुरक्षित रखना बहुत ही जरूरी हो गया है। आइए जानते हैं ठंड में हार्ट अटैक और स्ट्रोक से कैसे रखें खुद को सुरक्षित?

ठंड में हार्ट अटैक और स्ट्रोक से खुद को कैसे रखें सुरक्षित?

  • ठंड में शरीर को गर्म रखना बहुत ही जरूरी है। इसके लिए गर्म चीजों का सेवन करें। कुछ लोग शरीर को गर्म रखने के लिए अल्कोहल पीना पसंद करते हैं, लेकिन यह आपके शरीर के लिए घातक हो सकता है। अल्कोहल से शरीर गर्म नहीं होता है, बल्कि इससे स्ट्रोक और हार्ट अटैक का खतरा अधिक बढ़ जाता है।  इसके अलावा धूम्रपान से दूरी बनाकर रखें।
  • इसके साथ ही अपने शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कंट्रोल करें। इस दौरान तेल, घी, फास्ट फूड्स, जंक फूड्स इत्यादि का सेवन कम से कम मात्रा में करें।
  • हार्ट अटैक या फिर स्ट्रोक के लक्षण दिखे तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। ठंड में सांस लेने में तकलीफ होने पर तुरंत डॉक्टर के पास जाएं। इसके अलावा शरीर में अन्य लक्षण जैसे- बेहोशी, शरीर का हिस्सा सुन्न होना, शरीर में चीटियों के से दौड़ने या कमजोरी का महसूस होना, बोलने और समझने में परेशानी, सिरदर्द, उल्टी, जी मिचलाना जैसा महसूस हो तो इसे नजरअंदाज करने से बचें। यह गंभीर लक्षण हो सकते हैं।
  • अगर आपकी उम्र 50 वर्ष से अधिक और आप हार्मोन को बढ़ाने वाली दवा ले रहे हैं तो आपको इस सीजन में अधिक सतर्क होने की जरूरत है। इसके साथ ही एनीमिया और माइग्रेन के मरीजों को अपना खास ध्यान रखने की जरूरत है।
  • ठंड बढ़ने अधिकतर लोग पानी पीना कम कर देते हैं। इस स्थिति में समस्याएं बढ़ने का खतरा काफी ज्यादा हो जाता है। इसलिए कोशिश करें कि ठंड में हर एक घंटे पर 1 गिलास गुनगुना पानी पिएं। इससे आपको काफी राहत मिल सकती है।
  • अगर आप हाई बीपी और ब्लड शुगर की दवा ले रहे हैं, तो इसे बीच-बीच में मिस न करें। यह स्ट्रोक और हार्ट अटैक के खतरे को बढ़ा सकती है।
  • खाने में नमक का इस्तेमाल कम से कम मात्रा में करें। कड़ाके की ठंड में नंगे पैर घास पर चलने से परहेज करें। जरूरत से ज्यादा घर से बाहर न निकलें। हल्के-फुल्के एक्सरसाइज करें।

ठंड में हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है। ऐसे में खुद को इन तरीकों से सुरक्षित रखने की कोशिश करें। वहीं, किसी भी समस्या का अनुभव होने पर तुरंत डॉक्टरी सलाह लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source