Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

सर्दी के मौसम में खुरदुरी त्वचा को कैसे करें मुलायम व चमकदार ?

कुछ लोगों को यह परेशानी बहुत ज्यादा होती है। खुरदुरी त्वचा के कारण वो खुद को सुंदर नहीं बना पाते हैं। हमेशा सोचते रहते हैं कि स्किन को कैसे चमकदार व मुलायम बनाया जाय ?

सर्दी के मौसम में खुरदुरी त्वचा को कैसे करें मुलायम व चमकदार ?
सर्दी के मौसम में स्किन को कैसे करें मुलायम ? ©Shutterstock.

Written by akhilesh dwivedi |Published : November 21, 2018 7:20 PM IST

सर्दी के मौसम में खुरदुरी त्वचा का होना आम बात है। कुछ लोगों को यह परेशानी बहुत ज्यादा होती है। खुरदुरी त्वचा के कारण वो खुद को सुंदर नहीं बना पाते हैं। हमेशा सोचते रहते हैं कि स्किन को कैसे चमकदार व मुलायम बनाया जाय ? मुलायम स्किन के लिए कई तरह प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करते हैं लेकिन उनका फायदा नहीं होता है। हम आपको ठंड के मौसम में कामयाब तरीकों के बारे में बता रहे हैं। इन तरीको से आपकी स्किन न केवल मुलायम होती है बल्कि चमकदार भी हो जाती है।

शहद व नींबू 

ठंड के मौसम में शहद व नींबू का इस्तेमाल करने से स्किन की ग्लो को बढ़ाया जा सकता है। सबसे पहली बात तो ये की आप इनको अपने खाने में इस्तेमाल करें और इसके बाद इनका उपयोग करके आप स्किन की सफाई भी ठीक से कर सकते हैं। स्किन की सफाई करने के लिए एक चम्मच शहद में एक चम्मच नींबू का रस, एक चम्मच गाजर घिसा हुआ, को मिलाकर घोल बनाएं। अब इस घोल को चेहरे पर लगाएं, पंद्रह मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें और बाद में गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें, इस उपाय को हर सप्ताह करें।

Also Read

More News

दूध और हल्दी 

दूध और हल्दी का सेवन स्किन के लिए सबसे अच्छा होता है। ठंड के मौसम में इसे डायट में शामिल करें और इसके फेसफैक से चेहरे में निखार ले आएं। एक कप दूध में हल्दी मिला ले. अब इस दूध का लेप अपने चेहरे पर लगाए। इस लेप को पंद्रह बीस मिनट तक रहने दे। इसके बाद हलके गुनगुने पानी के साथ चेहरा धो ले. ऐसा कम से कम एक महीने तक करिए।

मलाई शहद व अंडे 

एक कटोरी में मलाई, शहद और दो अंडे मिला ले. अब इस घोल को आधे घंटे के लिए धूप में रख दे। जब यह हल्का सा गरम हो जाए तभी इसे चेहरे पर लगा ले। आधा घंटा लगा रहने के बाद ठन्डे पानी से धो ले।

ये भी पढ़ेंः इन दवाओं के साथ भूलकर भी न खाएं ये खाद्य पदार्थ।

ये भी पढ़ेंः फिटनेस व वेटलॉस की तैयारी कर रही महिलाएं अपनाएं ये आसान स्टेप्स। 

ये भी पढ़ेंः तीन आयुर्वेदिक पेय पदार्थ जो सांस व फेफड़े की बीमारियों को रखेंगे दूर।

ये भी पढ़ेंः सीओपीडी व सांस के मरीजों के लिए 9 प्राकृतिक उपाय।

ये भी पढ़ेंः क्या होता है सीओपीडी ? जानें कारण और बचाव।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

ये भी पढ़ेंः दिमाग की यह बीमारी इंसान को कर देती है नाकारा, जानें 6 लक्षण।

About the Author

... Read More