Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

हल्‍दी वाली चायः वजन कम करने के लिए कैसे करें इसका प्रयोग ?

हल्दी में एंटीसेप्टिक और एंटीबायोटिक होता यह तो आप जानते ही हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं इसमें वोलेटाइल ऑयल, पोटेशियम, ओमेगा-3 फैटी एसिड, लाइनोलेनिक एसिड और फाइबर भी होता है ?

हल्‍दी वाली चायः वजन कम करने के लिए कैसे करें इसका प्रयोग ?
हल्दी वाली चाय से करें वजन को कम। © Shutterstock

Written by akhilesh dwivedi |Published : October 18, 2018 9:32 PM IST

क्या हल्दी वाली चाय से वजन कम किया जा सकता है ? यह सवाल आपके भी मन में आ रहा होगा लेकिन यह कैसे काम करता है इसके बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। हल्दी में एंटीसेप्टिक और एंटीबायोटिक होता यह तो आप जानते ही हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं इसमें वोलेटाइल ऑयल, पोटेशियम, ओमेगा-3 फैटी एसिड, लाइनोलेनिक एसिड और फाइबर भी होता है ? इतने सारे पदार्थ शरीर की काया पलट कर सकते हैं। इसका उपयोग कैसे किया जाता है यह बात ज्यादा मायने रखती है।

एक शोध की मानें तो हल्दी का रोजाना उपयोग करके कमर के मोटापे को कम किया जा सकता है। इसका रोजाना सेवन कुछ ही हफ्तों में अपना असर दिखाने लगता है। आइए हम जानते हैं इसका उपयोग कैसे किया जाय तो यह ज्यादा कारगर हो सकता है।

कैसे करती है असर ?

Also Read

More News

हल्दी का सेवन ब्लड शुगर को नियमित करता और पाचन तंत्र को बेहतर करता है। जब इंसान का पाचन तंत्र बेहतर होता है तो वजन कम करने की प्रक्रिया तेजी से काम करती है। हल्दी में पाया जाने वाला एंटी इनफ्लेमेटरी पदार्थ फैट वाले सेल्स को बढ़ने नहीं देता है। जब इंसान एक्सरसाइज के साथ इसका सेवन रोजाना करता है तो वजन कम करने की प्रक्रिया तेजी से काम करती है।

ये भी पढ़ेंः गले का इंफेक्शन कब हो सकता है जानलेवा ? जानें बचने के उपाय।

कैसे बनाएं हेल्दी वाली चाय ?

हल्दी वाली चाय बनाने के कई तरीके हैं इसके लिए आपको हम यहां 3 तरीके बता रहे हैं जो काफी असरदार हैं।

अदरक के साथ हल्दी चायः हल्दी की चाय अदरक के साथ बनाने पर आपको बेहतर स्वाद के साथ मेटाबॉलिक रेट बढ़ाने में मदद मिलती है। एक पैन में पानी और चुटकी भर अदरक डालकर उबाल लें। उबलने के बाद चाय को ठंडा होने दे जब हल्का गुनगुना हो जाये तब इसका सेवन करें।

पुदीने के साथ हल्दी चायः अगर आपको अदरक का फ्लेवर पसंद नहीं है तो आप पुदीने के साथ इसे बना सकते हैं। पुदीने के साथ बनने वाली चाय पाचन तंत्र के लिए और भी बेहतर होती है। पुदीने के साथ बनने वाली हल्दी चाय फैट को एंजाइम्स एनर्जी में बदलने का काम करती है।

ये भी पढ़ेंः क्रेनबेरी जूस है इन्फेक्शन का दुश्मन, जानें इसके 4 फायदे। 

दालचीनी के साथ हल्दी चायः दालचीनी का उपयोग वजन कम करने में वैसे ही किया जाता है। हल्दी के साथ दालचीनी का प्रयोग और भी बेहतर हो जाता है। शरीर में इंसुलीन के सही से संचालन में यह चाय मददगार होती है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

शहद के साथ हल्दी चायः हल्दी का स्वाद अगर आपको अच्छा नहीं लगता तो आप शहद के साथ भी इसकी चाय बना सकते हैं। वजन कम करने में शहद भी सहायक होती है। हल्दी और शहद के साथ चाय जो बनती है उसका असर पहले हफ्ते के साथ ही नजर आने लगता है।

About the Author

... Read More