रोमांस बनाए रखने के लिए नाइट डेट करते हैं पीटर आंद्रे और उनकी पत्नी, जानें शादी में रोमांस बनाए रखने के अन्य टिप्स

शादी को हेल्दी, खुशाहल और रोमांटिक बनाए रखने के लिए यह जरूरी भी है कि आप अपने लाइफ पार्टनर को वक्त दें। चलिए, आपको बताते हैं किस तरह आप अपनी शादीशुदा जिंदगी में रोमांस को जिंदा रख सकते हैं...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : November 17, 2019 3:54 PM IST

गायक पीटर आंद्रे (Peter Andre) ने बताया कि वे और उनकी पत्नी रोमांस (how to maintain romance in marriage) बनाए रखने के लिए नियमित नाइट डेट पर जाते रहते हैं। फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के अनुसार, 'मिस्टिरियस गर्ल' के हिटमेकर और उनकी पत्नी एमिली हमेशा एक-दूसरे के लिए वक्त निकालते रहते हैं और अपने रिश्ते में रोमांस बनाए रखते हैं।

पीटर ने कहा, "हम नाइट डेट (Dating in married life) करते रहते हैं। मैं काम से ज्यादातर बाहर रहता हूं, इसलिए हम ढेर सारी योजनाएं बनाते हैं।"

शादी में रोमांस बनाए रखने के टिप्स

शादी को हेल्दी, खुशाहल और रोमांटिक बनाए रखने के लिए यह जरूरी भी है कि आप अपने लाइफ पार्टनर को वक्त दें। उनके साथ घूमने जाएं। नाइट डेट करें, जैसा कि गायक पीटर आंद्रे (Peter Andre) अपनी पत्नी के साथ करते हैं। जो लोग अपनी पत्नी को अपने काम, बिजी लाइफस्टाइल के कारण बिल्कुल भी वक्त नहीं देते, उन्हें एक बार पीटर आंद्रे से सीख लेनी चाहिए।

चलिए, आपको बताते हैं किस तरह आप अपनी शादीशुदा जिंदगीमें रोमांस को जिंदा (how to maintain romance in marriage) रख सकते हैं...

Healthy Married Life : हैप्पी मैरिड लाइफ के लिए फॉलो करें ये टिप्स

1 अपनी जीवनसाथी के साथ थोड़ी देर ही सही लेकिन अकेले में ड्राइव पर निकल जाएं। यदि आप रात देर से घर आते हैं, तो छुट्टी वाले दिन लॉन्ग ड्राइव पर जाएं। आप दोनों के अलावा कोई नहीं होगा, यह अपने आप में ही एक रोमांटिक अहसास (How to Live Happy Married Life) भर देने वाली स्थित होगी।

आप चाहें, तो फिल्म भी देख सकते हैं, लेकिन फिल्म एक्शन नहीं बल्कि रोमांटिक होनी चाहिए। रात में आप बाहर नहीं जा सकते ड्राइव पर तो अपने घर के पार्क में ही डिनर लेने के बाद एक-दूसरे के बाहों में बाहें डालकर टहलने का मजा लें।

2 आप ऑफिस में हों, घर पर हों या किसी ऑफिस टूर पर ही क्यों ना गए हों, प्यार के अहसास को जिंदा रखने के लिए सिर्फ तीन शब्द ही काफी हैं। और वो तीन शब्द हैं आई लव यू। जब भी आपको मौका मिले अपने साथी से प्यार का इजहार करें। इससे आपको अपने पुराने रोमांटिक दिन भी याद आएंगे और आपकी नजदीकियां भी बढ़ेंगी। सामने वाले को अहसास होगा कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं।

tips to keep romace alive in married life and relationship जानें शादी में रोमांस बनाए रखने के टिप्स। © Shutterstock

3 एक उम्र के बाद आपको जीवन में थोड़ा मैच्योर, शांत और गंभीर होना पड़ता है। शादी के बाद वैसे भी कई तरह की जिम्मेदारियां बढ़ने से लोगों का रोमांस कहीं खो जाता है। जरूरी नहीं कि आप हमेशा गंभीर ही बने रहें। हमेशा गंभीर रहेंगे, अपने काम में ही बस डूबे रहेंगे, तो आपकी पार्टनर को आप बोरिंग लग सकते हैं।

बेहतर है कि आप खुद भी हंसे, उन्हें भी हसाएं। कुछ जोक्स सुनाकर, तो कुछ रोमांटिक एक्ट जैसे गाना गाकर। हंसने से आपकी सेहत भी अच्छी बनी रहेगी। जीवन के हर पल का लुत्फ पॉजिटिव (how to maintain romance in marriage) तरीके से उठाएं।

शादी की पहली रात जब करेंगे ये काम, तो रोमांस बढ़ जाएगा दोगुना

4 एक-दूसरे को छेड़ते रहें (how to maintain romance in marriage)। कभी उनकी बालों को छुएं तो कभी गालों को सहलाएं। कभी कहीं दो-तीन दिनों के लिए जा रहे हैं, तो उन्हें गले लगाएं, किस करें, रात एक-दूसरे के साथ रोमांटिक मूड के साथ बिताएं।

5 अधिकतर पुरुषों को सज-संवरकर, अच्छे कपड़े पहनकर रहने वाली पत्नी आकर्षित करती है। वो चाहते हैं कि उनकी पत्नी भी उनके लिए तैयार हों, उनके अनुसार मेकअप करें, कपड़े पहनें। तो आप भी कभी-कभार उन्हें खुश करने और रिझाने के लिए थोड़ा बहुत तैयार हो जाएंगी, तो इसमें कोई बुराई नहीं है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source