सर्दी के दिनों में गर्माहट बनाये रखने के एक्सपर्ट टिप्स

अगर घर में नहीं है रूम हीटर तो कैसे रखेंगे खुद को गर्म सर्दी के दिनों में।

WrittenBy

Written By: Agencies | Published : December 13, 2017 4:43 PM IST

सर्दी का मौसम आया कि नहीं लोग ठंड के कांपने लगते हैं। समझ नहीं आता कि ऐसा क्या करें जिससे ठंड कम लगे और शरीर में गर्माहट बने रहे। वैसे तो ऐसे फूड्स मिल जायेंगे कि जिनको खाने से शरीर में गर्माहट बनी रहती है। लेकिन इसके अलावा भी ऐसे कई आसान तरीके हैं जिसके मदद से जाड़े के दिनों में घर में गर्माहट को बनाये रख सकते हैं। जानिये सर्दी के दिनों में कौन-सा डेजर्ट खाना चाहिए।

सर्दियों में घर में गर्माहट बनाए रखने के लिए चमकीले, चटख रंग के कुशन इस्तेमाल में लाए जा सकते हैं या मोमबत्तियां जलाई जा सकती हैं। इससे आपको भी गर्माहट व सुकून का अहसास होगा। 'एटलस इंटीरियो' की प्रिंसिपल डिजाइनर अदिति साहनी और 'इनलिविंग' के निदेशक आशीष गुप्ता ने इस सर्दियों में घर में गर्माहट बनाए रखने के संबंध में ये सुझाव दिए हैं :

  • ठंडे फर्श पर नहीं चलें। फर्श पर रंगीन, खबूसूरत कालीन या दरी बिछाएं, जो न सिर्फ आपके पैरों को गर्म रखेंगे, बल्कि घर की खूबसूरती भी बढ़ाएंगे। आप चाहें तो स्टाइलिश, रंगीन कॉर्पेट का चयन कर सकती हैं।

  • सर्दियों में दीवारों को चटख गर्म रंगों जैसे लाल, पीला, भूरा रंग से पेंट कराएं। इससे आपके घर को नया और स्टाइलिश लुक भी मिलेगा।

  • आप चाहें तो कई मोमबत्तियां जलाकर भी घर में गर्माहट बनाए रख सकती हैं। मोमबत्तियां आपको गर्माहट का अहसास दिलाने के साथ रूमानी अहसास भी दिलाएंगी।

सौजन्य: IANS Hindi

चित्र स्रोत: Shutterstock