दिमाग को बढ़ती उम्र में भी बेहतर रखना है तो करें सिर्फ एक काम

उम्र बढ़ने के साथ लोगों के दिमाग में कुछ ऐसा असर होता है कि वो पहले की यादों को भूलने लगते हैं जिसे स्मृति लोप के नाम से भी जाना जाता है। स्मृति लोप का खतरा उन लोगों में कम होता है जो लोग मानसिक रूप से सक्रिय रहते हैं।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Published : February 22, 2019 8:02 PM IST

आपने अक्सर देखा होगा कि कुछ लोग हमेशा कुछ न कुछ गुनगुनाते रहते हैं। कुछ लोगों को लगता है यह क्या कर रहा है लेकिन यह जानकर आपको हैरानी होगी कि जो लोग हमेशा गुनगुनाते रहते हैं उनका दिमाग ज्यादा बेहतर रहता है।

मोटापे की वजह से दुनियाभर के लोग टेस्टोस्टेरोन हार्मोन की कमी के हो रहे शिकार।

उम्र बढ़ने के साथ लोगों के दिमाग में कुछ ऐसा असर होता है कि वो पहले की यादों को भूलने लगते हैं जिसे स्मृति लोप के नाम से भी जाना जाता है। स्मृति लोप का खतरा उन लोगों में कम होता है जो लोग मानसिक रूप से सक्रिय रहते हैं।

6 शाकाहारी कीटोजेनिक डाइट फूड जो वजन कम करने में करते हैं मदद।

एक अध्ययन में सामने आया है कि अधेड़ उम्र में शारीरिक और मानसिक रूप से सक्रिय रहने पर बाद की उम्र में स्मृति लोप होने का खतरा घट जाता है। स्वीडन में 800 महिलाओं पर यह अध्ययन किया गया जिनकी औसम उम्र 47 थीं।

लहसुन और प्याज आंत के कैंसर से आपको बचा सकते हैं।

न्यूरोलोजी जर्नल में प्रकाशित इस अध्ययन के अनुसार मानसिक गतिविधियों में पढ़ना, वाद्ययंत्र बजाना, सामूहिक गायन, विभिन्न कार्यक्रमों में जाना, बागवानी करना, कसीदाकारी संबंधी कार्य, धार्मिक कार्यक्रमों में जाना आदि शामिल हैं।

Weight Loss Tips : रात में इन 7 बातों का रखें ध्यान वजन होने लगेगा कम।

स्वीडन के गोदनबर्ग विश्वविद्यालय के जेन्ना नजर ने कहा, ‘‘ये नतीजे संकेत करते हैं कि अधेड़ उम्र की ये गतिविधियां बुढ़ापे में स्मृति लोप को रोकने और संज्ञानात्मक स्वास्थ्य को संरक्षित रखने में भूमिका निभा सकती हैं। ’’ नजर ने एक बयान में कहा, ‘‘यह रोमांचक है क्योंकि ये ऐसी गतिविधियां हैं जिन्हें लोग बड़ी आसानी से और बिना ढेर सा पैसा खर्च किये अपने जीवन में शामिल कर सकते हैं।’’

बदलते मौसम में बीमारियों से रहेंगे सुरक्षित डाइट में शामिल करें ये 4 चीजें।

दूध का सेवन कैसे आपके मोटापे को कम करता है ?

हिना खान के वर्कआउट वीडियो से पता चलता है कि सेक्सी व फिट बॉडी कैसे बनती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source