... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
घुटनों के कालापन कैसे दूर करें ? © Shutterstock
घुटनों का कालपान छोटे कपड़ें पहनने पर बहुत ही खराब लगता है। ज्यादातर लोगों में यह समस्या देखने को मिलती है। इसके कई कारण होते हैं कुछ लोगों में खराब लाइफ स्टाइल की वजह से यह होता है तो कुछ लोगों में यह स्किन की समस्या के वजह से होता है। महिलाओं के घुटने में कालापन सुंदरता में काला दाग लगाने का काम करता है। हम अपने चेहरे की स्किन का ख्याल तो रखते हैं लेकिन घुटनों और कोहनियों का ख्याल नहीं रखते हैं।
घुटनों की देखभाल करना भी बहुत जरूरी होता है। यदि रोजाना घुटने साफ ना किए जाए तो उन पर मैल जमने लगती है और वह काले हो जाते हैं। घुटने के कालेपन को दूर करने के लिए महिलाएं महंगे से महंगे ब्यूटी प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं लेकिन इससे भी कोई फायदा नहीं होता। एेसे में आप कुछ घरेलू चीजों का इस्तेमाल करके भी घुटनों का कालापन दूर कर सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः चेहरे की कसावट हो रही है कम ? आज से ही अपनाएं ये 4 उपाय।
नारियल तेल
काली पड़ती त्वचा पर नारियल तेल से रोजाना मालिश करें। मगर ध्यान रहे घुटनों पर तेल लगाने से पहले उनको अच्छी तरह से साबुन से साफ कर लें। एेसा करने से धीरे-धीरे डार्क स्पॉट साफ होने लगेगा।
बादाम
काले घुटनों पर पिसे हुए बादाम का पेस्ट लगाएं। इससे लगभग 15 मिनट तक मसाज करें और फिर पानी से घुटनों को धो लें। अपनी डाइट में विटामिन-ई वाले आहार शामिल करें। इससे काले स्पॉट साफ हो जाएंगे।
हल्दी पाऊडर
हल्दी पाऊडर, दूध और कुछ बूंद तुलसी की पत्ती का रस मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को रात में अपने घुटनों पर लगाएं। फिर इसे सुबह ठंडे पानी से धो लें। लगातरा 1 हफ्ते तक एेसा करने से घुटनों का कालापन दूर होगा।
ताजा नींबू
नींबू एक ब्लीचिंग एजेंट है जिसे घुटनों पर रगड़ने से काली त्वचा साफ होने लगती है। जब नींबू का रस सूख जाए तो उसको ठंडे पानी से धो लें।