
Also Read
How to Make Ayushman Card: आज के समय में महंगे इलाज और बढ़ते मेडिकल खर्चों को देखते हुए केंद्र सरकार ने आयुष्मान कार्ड बनवाएं हैं। आयुष्मान कार्ड करोड़ों गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। भारत में आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए सरकार ने कुछ पात्रता नियम (Eligibility Criteria) तय किए हैं। हर व्यक्ति इस योजना का लाभ नहीं ले सकता, बल्कि केवल वही परिवार पात्र होते हैं जो सरकार द्वारा तय मानदंडों को पूरा करते हैं।
आज इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं आयुष्मान कार्ड क्या है? (Ayushman Card Kaise Banate Hain?) आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता क्या है और आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाया जा सकता है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइटपर छपी जानकारी के अनुसार, आयुष्मान कार्ड, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) के अंतर्गत जारी किया जाने वाला एक हेल्थ कार्ड है। आयुष्मान कार्ड पात्र परिवारों को सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में कैशलेस इलाज देता है। आयुष्मान कार्ड योजना के तहत पात्र परिवार को प्रति वर्ष ₹5,00,000 तक का मुफ्त इलाज मिलता है, जिसमें गंभीर बीमारियां, सर्जरी, दवाइयां, जांच, अस्पताल में भर्ती होने से पहले और बाद का खर्च सब शामिल होता है।
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की पात्रता अलग-अलग तय की गई है।
ग्रामीण क्षेत्र के लिए क्या है पात्रता
ग्रामीण क्षेत्रों में निम्नलिखित श्रेणियों के परिवार आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं:
शहरी क्षेत्र के लिए क्या है पात्रता
शहरी क्षेत्रों में निम्न पेशों से जुड़े लोग आयुष्मान योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।
मंत्रालय की वेबसाइट पर छपी जानकारी के अनुसार, आयुष्मान कार्ड भारत में रहने वाले हर व्यक्ति के लिए नहीं है। इस कार्ड के लिए केवल वही परिवार पात्र हैं जिनका नाम SECC 2011 डेटा या राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत लाभार्थी सूची में शामिल है

जो लोग आयुष्मान कार्ड के लिए ऑनलाइन अप्लाई नहीं कर पा रहे हैं, वो ऑफलाइन भी आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। ऑफलाइन आयुष्मान कार्ड बनवाने की सुविधा नजदीकी CSC केंद्र (जन सेवा केंद्र), सरकारी अस्पताल, जिला स्वास्थ्य कार्यालय, आयुष्मान मित्र डेस्क पर भी उपलब्ध है।
अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाने की सोच रहे हैं तो पहले नीचे बताए गए डॉक्यूमेंट तैयार कर लें।
जो लोग आयुष्मान कार्ड बनवाते हैं, उन्हें कई प्रकार का फायदा मिलता है। इनमें शामिल हैः
आयुष्मान कार्ड योजना के तहत 1500 से ज्यादा बीमारियों का इलाज मुफ्त में किया जाता है। आयुष्मान कार्ड के तहत कवर होने वाली बीमारियों में शामिल हैंः
वेबसाइट, आयुष्मान कार्ड से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या आपको हो रही है तो आप टोल फ्री नंबर 14555 या 1800-111-565 फोन करके मदद ले सकते हैं।