... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : September 27, 2018 8:49 PM IST
डायबिटीज और ब्लड शूगर लेवल को करी पत्ता कैसे नियंत्रित करता है ? © Shutterstock
करी पत्ता का सेवन डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद होता है। भारतीय खान-पान में करी पत्ता का विशेष महत्व है। खाना बनाने में छोंक के लिए ज्यादातर प्रयोग किया जाता है। इसे मीठी नीम के नाम से भी जाना जाता है। आयुर्वेद में इसका प्रयोग जड़ी-बूटी के रूप में प्रयोग करने के साक्ष्य मौजूद हैं। अगर वर्तमान के वैज्ञानिक शोध की बात करें तो वो भी यह मानते हैं कि जो लोग खान-पान में करी पत्ता का सेवन करते हैं वो डायबिटीज को काफी हद तक कंट्रोल कर सकते हैं। करी पत्ता में कई तरह के पोषक तत्व भी पाये जाते हैं। कैल्शियम, फॉस्फोरस, मैग्निशियम और आयरन का यह अच्छा स्रोत होता है। शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर करने में भी यह मददगार होता है। करी पत्ता के सेवन से कोलेस्ट्रॉल लेवन भी नियंत्रित रहता है। आइए जानते हैं डायबिटीज और ब्लड शूगर लेवल को करी पत्ता कैसे नियंत्रित करता है।
ये भी पढ़ेंःपांच झूठ जो डायबिटीज के मरीज डॉक्टर से बोलते हैं।
करी पत्ता और ब्लड शूगर
करी पत्ता में पर्याप्त मात्रा में फाइबर पाया जाता है। फाइबर की वजह से पाचन की क्रिया धीरे-धीरे होती है जिसकी वजह से मेटाबॉलिज्म नियंत्रित रहता है और ब्लड शूगर भी संयमित रहता है। करी पत्ता के सेवन से शरीर में इंसुलिन का निर्माण भी स्वाभाविक होता है। इंसुलिन की प्रक्रिया सामान्य होने की वजह से ब्लड शूगर पर नियंत्रण होने लगता है।
क्या कहते हैं शोध
लंदन में हुए एक शोध के अनुसार करी पत्ता के सेवन से स्टार्च से ग्लूकोज बनने की क्रिया धीमी हो जाती है। स्टार्च से ग्लूकोज बनने की प्रक्रिया धीमी होने की वजह से ब्लड शूगर का लेवल जल्दी नहीं बढ़ता है। करी पत्ता में में ऐसे कई घटक पाये जाते हैं जो ब्लड में मिलने के बाद ब्लड शूगर को नियंत्रित करने का काम करते हैं।
ये भी पढ़ेंःडायबिटीज को नियंत्रित करने के 5 आसान उपाय।
डायबिटीज रोगी कैसे करें सेवन
वैसे तो करी पत्ते का सेवन स्वस्थ्य इंसान अपने खान-पान में तो करता ही है लेकिन डायबिटीज रोगियों को इसका सेवन करने के लिए ध्यान देने की जरूरत होती है। अगर आप इसका सेवन रोजाना सुबह करते हैं तो ज्यादा फायदेमंद होता है। ज्यादा नहीं 5 से 10 पत्तियों का सेवन काफी होता है। आप इसके रस को निकालकर भी पी सकते हैं। अगर आप डायबिटीज कंट्रोल की कोई दवा खा रहे हैं तो अपने डॉक्टर से इसके सेवन के बारे में जरूर विचार-विमर्श कर लें।