छोटे बच्चों का कान कैसे साफ करें ? जानें किन बातों का रखें ख्याल

कई बार बच्चों को बचपन में ही कान में इंफेक्शन हो जाता है और बाद में कान में समस्याएं बढ़ जाती हैं।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Published : October 28, 2018 11:33 PM IST

बच्चे का ख्याल रखना जितना जरूरी होता है उतनी सावधानी की भी जरूरत होती है। छोटे बच्चों की नियमित तौर पर साफ-सफाई जरूरी है लेकिन सफाई के साथ सावधानी भी जरूरी है। छोटे बच्चे बहुत जल्द संक्रमण के शिकार होते हैं। बच्चों के कान की सफाई की बात आती है तो मां को समझ नहीं आता की ये कैसे किया जाय। कई बार बच्चों को बचपन में ही कान में इंफेक्शन हो जाता है और बाद में कान में समस्याएं बढ़ जाती हैं। हम यहां कुछ खास तरीके बता रहें हैं जिनका बच्चों के कान की सफाई में ध्यान देना बहुत जरूरी होता है।

नहलाने के बाद दे ध्यान 

बच्चों को रोजाना स्नान कराना जरूरी होता है लेकिन नहलाने में विशेष ध्यान की जरूरत होती है। बच्चे को नहलाने के बाद कान की सफाई करना नहीं भूलना चाहिए। कान के अंदर पानी न जाए ये नहलाते वक्त ध्यान देना चाहिए। नहलाने के बाद कान के आस-पास की सफाई ठीक से करें। कान के आस-पास की सफाई के लिए गर्म पानी में तोलिए को भीगोकर करना चाहिए।

बेबी इयर बड

बच्चों के कान साफ करने के लिए बेबी इयर बड बाजार में मिलते हैं। लेकिन इसका प्रयोग करते समय बहुत ही ध्यान की जरूरत होती है। बच्चा जब भी जग रहा हो तब इसका प्रयोग न ही करें तो बेहतर है। बच्चे को स्तनपान कराते समय इसका प्रयोग किया जा सकता है। इयर बड को बहुत अंदर तक न डालें।

सोते समय करें सफाई

बच्चों के कान के आस-पास और अंदर तक की सफाई जहां तक हो सके सोते वक्त करें। सफाई करते समय हमेशा ध्यान रखें की बहुत अंदर तक कोई भी चीज नहीं डालनी है। ज्यादा गहराई में इयर बड भी डालने से बचना चाहिए इसकी वजह से कान के पर्दे में चोट लग सकती है।

कब ले डॉक्टर की सलाह 

बच्चे के कान में अगर किसी प्रकार का दर्द हो रहा हो तो अपने से कोई भी इलाज न करें। डॉक्टर से परामर्श के बाद ही कुछ करें। बच्चे के कान से कोई भी तरल पदार्थ निकल रहा हो तो डॉक्टर से परामर्श जरूर करें। अगर आपको लगता है की बच्चा कान को बार-बार टच कर रहा है तो डॉक्टर को जरूर मिलें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source