वायु प्रदूषण के घातक प्रभावों से कैसे रहें सुरक्षित, जानें एक्सपर्ट के सुझाव

पिछले 30 सालों में वायु प्रदूषण के कारण स्वास्थ्य पर कई घातक प्रभाव पाए गए हैं। इन्द्रप्रस्थ अपोलो हॉस्प्टिल्स (नई दिल्ली) के सीनियर पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. राजेश चावला ने वायु प्रदूषण के हानिकर प्रभावों और इनसे बचने के लिए कुछ घरेलू उपायों पर (how to avoid air pollution effects) रोशनी डाली है।

WrittenBy

Written By: IANS | Updated : November 5, 2019 8:49 AM IST

वायु प्रदूषण (how to avoid air pollution side effects) का शारीरिक एवं मनोवैज्ञानिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। प्रदूषण के कारण शरीर के कई अंगों और कार्यों को नुकसान पहुंचता है। वायु प्रदूषण स्वास्थ्य को काफी हद तक प्रभावित करता (how to avoid air pollution side effects) है। वायु प्रदूषण से सांस की बीमारियां जैसे सीओपीडी उग्र हो जाती है। इससे ब्रॉन्कियल अस्थमा, थकान, सिरदर्द, चिंता, आंखों, नाक, गले में जलन, तंत्रिका तंत्र को नुकसान पहुंचना, कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम पर बुरा असर पड़ता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के अनुसार, हर साल 70 लाख लोगों की मृत्यु प्रदूषित हवा के कारण होती है।

सर्दियों में भी प्रदूषण अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच जाता है। पिछले 30 सालों में वायु प्रदूषण के कारण स्वास्थ्य पर कई घातक प्रभाव पाए गए हैं। इन्द्रप्रस्थ अपोलो हॉस्प्टिल्स (नई दिल्ली) के सीनियर पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. राजेश चावला ने वायु प्रदूषण के हानिकर प्रभावों और इनसे बचने के लिए कुछ घरेलू उपायों पर (how to avoid air pollution side effects) रोशनी डाली है।

फेफड़े और दिल को रखना है स्वस्थ, तो एंटी पॉल्यूशन मास्क जरूर पहनें

घर के भीतर एयर प्यूरीफाइंग पौधे लगाएं

घर की भीतरी हवा को नियन्त्रित रखने के लिए प्राकृतिक पौधे लगाएं जो हवा को साफ करते हैं जैसे एलोवेरा, आईवी, मनीप्लांट, सेनसेवियरा और स्पाइडर प्लांट। ये पौधे प्रदूषित हवा को साफ करते हैं। घर में रासायनिक फ्रैशनर, क्लीनर, मोमबत्ती, धूम्रपान आदि का इस्तेमाल न (tips to avoid air pollution side effects) करें।

घर वेंटीलेशन उपयुक्त हो 

कभी कभी घर की खिड़कियां खोलें, ताकि घर में हवा का आवागमन ठीक बना रहे। छोटे-छोटे उपायों से घर में प्रूदषण को नियन्त्रित (how to avoid air pollution side effects) रखा जा सकता है। इससे घर में ताजा हवा आती रहती है।

मास्क पहनें 

जब वायू प्रदूषण का स्तर गंभीर हो, उस समय मास्क का उपयोग करें। मास्क में कार्बन फिल्टर और एक्जहास्ट वैल्यू होना चाहिए। मास्क ऐसा हो कि आपके चेहरे पर फिट हो जाए, साथ ही इसे पहनना आरामदायक हो, ताकि आप लम्बे समय तक इसे पहने रख सकें। सुनिश्चित करें कि मास्क और त्वचा के बीच अंतर न हो ताकि प्रदूषित हवा सांस के साथ भीतर न जा सके।

खुले में व्यायाम न करें

खुले में भारी व्यायाम न करें, जैसे साइकल चलाना, जॉगिंग। खासतौर पर सुबह और शाम के समय वायू प्रदूषण का स्तर बहुत ज्यादा होता है, उस समय बाहर न जाएं। इसके बजाए घर के भीतर व्यायाम या जिम कर सकते हैं। बच्चों के लिए भी आउटडोर गतिविधियां सीमित कर दें।

Ways to beat Air Pollution: पीपल, नीम और तुलसी के पौधे बनाते हैं हवा को शुद्ध, इनके आसपास बिताएं थोड़ा समय

विटामिन सी से युक्त आहार लें

अपने आहार में विटामिन सी, मैग्निशियम, ओमेगा फैटी एसिड का सेवन भरपूर मात्रा में करें। ये पोषक तत्व शरीर की बीमारियों से लड़ने की ताकत बढ़ाते हैं और आपको प्रदूषण के घातक प्रभावों से सुरक्षित रखते हैं (how to avoid air pollution side effects)।

गुड़ क सेवन करें 

गुड़ आपको वायु प्रदूषण के हानिकारक प्रभावों से बचाता है, यह प्राकृतिक क्लेंजिंग एजेन्ट है, जो शरीर से टॉक्सिन्स निकालने में मदद करता (how to avoid air pollution side effects) है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source