कोरोना काल में मास्क पहनकर किस करना कितना सुरक्षित? जानें एक्सपर्ट्स की राय

एक्सपर्ट की राय में मास्क लगाकर किस करना बहुत खतरनाक है, क्योंकि मास्क की बाहरी सतह पर सबसे अधिक वायरस होता है। मास्क के साथ निकट संपर्क जोखिम भरा हो सकता है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : May 20, 2021 1:17 PM IST

Masks & kisses During Corona: अब तक लोगों के मन में यही सवाल उठता था कि क्या कोरोना होने पर या इससे ठीक हो जाने के बाद किस या सेक्स करना चाहिए या नहीं? एक्सपर्ट्स ने सलाह भी दी थी कि कोरोना होने या इससे ठीक होने के कुछ दिनों बाद तक किसिंग और सेक्स करने से बचना चाहिए। कम से कम एक महीने तक आपको अपने पार्टनर से दूर रहना चाहिए। विदेशों में कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जिसमें कोरोना से ठीक होने के बाद भी पुरुषों के स्पर्म में कोरोनावायरस मिले हैं। लेकिन कोरोना की दूसरी लहर (Corona Second Wave) में अब लोग अपने पार्टनर से प्रेम का इजहार करने के लिए एक नया तरीका ढूंढ निकाले हैं। अब लोग मास्क पहनकर एक-दूसरे को किस (How safe to kiss with mask) कर रहे हैं। जी हां, ये ट्रेंड बड़ी तेजी से लोकप्रिय भी हो रहा है।

इस नई प्रवृत्ति को मशहूर सेलिब्रिटी हस्तियां लोकप्रिय बना रही हैं। सेलिब्रिटी एक-दूसरे को मास्क पहनकर किस (Kissing in Mask) कर कहे हैं। हाल ही में अमेरिका की उप राष्ट्रपति कमला हैरिस (Kamala Harris) और डौग इमहौफ अपनी-अपनी फ्लाइट में बैठने से पहले मास्क के साथ एक-दूसरे को किस (Kiss) किया और फिर अपने सफर की ओर बढ़ गए। इतना ही नहीं एक्टर वरुण सूद भी केप टाउन जाने से पहले अपनी गर्लफ्रेंड दिव्या अग्रवाल को मुंबई हवाई अड्डे पर मास्क पहनकर किस करते देखे गए। अब यहां सवाल ये उठता है कि क्या मास्क पहनकर एक-दूसरे को इस कोरोना काल में किस करना सुरक्षित है? क्या एक कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति अपनी प्रेमिका या पत्नी को किस कर (Masks & kisses) सकता है? आइए जानते हैं, एक्सपर्ट्स ने क्या कहा इस बारे में....

मास्क कोरोना के प्रसार को करता है कम

शांता फर्टिलिटी सेंटर की चिकित्सा निदेशक और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुभा सिंह का कहना है कि फेस मास्क एक मुखौटे की तरह है, जो दूसरे व्यक्ति की रक्षा करता है। मास्क पहने रहने से श्वसन से निकलने वाली बूंदों का प्रसार कम होता है। कोरोना से संक्रमित नहीं होना चाहते हैं, तो पार्टनर्स को मास्क जरूर पहनना चाहिए। वे आगे कहती हैं कि मास्क बिल्कुल कंडोम की तरह होता है।  इसे सही तरीके से नहीं पहनना जानेंगे, तो यह सुरक्षित साबित नहीं होगा। हालांकि, मास्क भी 100 % सुरक्षित नहीं है, इसलिए किस (Kissing in Mask in Hindi) करते समय बहुत सावधान रहने की जरूरत होती है। सार्वजनिक तौर पर यदि आप किस (Kiss) करते हैं, तो एक व्यक्ति को मास्क जरूर लगाना चाहिए नहीं तो कोविड-19 किसी एक को होने का खतरा बढ़ जाता है।

मास्क लगाकर किस करना बेहद खतरनाक

मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की मेडिकल डायरेक्टर और आईवीएफ स्पेशलिस्ट डॉ. शोभा गुप्ता का कहना है कि मास्क पहनकर किस करना बहुत खतरनाक है, क्योंकि मास्क की बाहरी सतह पर सबसे अधिक वायरस मौजूद होते हैं। ऐसे में मास्क में किसी को किस करना जोखिम भरा हो सकता है। बेहतर है कि आमने-सामने संपर्क में आने से बचें। जब दो लोग मास्क पहनकर एक-दूसरे को किस करें, तो इससे क्या समस्या हो सकती है, इस पर जवाब देते हुए डॉ. गुप्ता का कहना है कि यह एक संदिग्ध बात है। वायरस आसानी से एरोसोल से फैलता है। ऐसे में सावधान रहने की जरूरत है। सार्वजनिक रूप से मास्क लगाकर किस करने (Kissing in Mask in Hindi) से भी बचना चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source