कॉफी का लेना है ज्यादा फायदा तो दिन में इतनी मात्रा में पिएं कॉफी, जानें कितनी कॉफी शरीर को नहीं पहुंचाती नुकसान

एक्सपर्ट का कहना है कि एक कप कॉफी में मौजूद कैफीन वास्तव में आपकी बहुत सी चीजों के लिए काफी अच्छा होता है लेकिन ज्यादा फायदा कैसे मिले ये जानना जरूरी है।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : September 30, 2021 3:36 PM IST

पने पहले भी कई लोगों के मुंह से ये बात सुनी होगी कि हमें हर चीज का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए और ये बात आपके पीने के पानी से लेकर चाय व कॉफी सभी पर लागू होती है। हो सकता है कि आप अपने आलस को तोड़ने के लिए एक कप कॉफी पीने ही जा रहे हों लेकिन मन में ये ख्याल आ रहा होगा कि कॉफी का ज्यादा से ज्यादा फायदा कैसे लिया जाए। जी हां, कॉफी में ऐसे ढेरों फायदे हैं, जो आपके बड़े काम आ सकते हैं।

किन-किन चीजों में फायदेमंद कॉफी

एक्सपर्ट का कहना है कि एक कप कॉफी में मौजूद कैफीन वास्तव में आपकी बहुत सी चीजों के लिए काफी अच्छा होता है, यह आपको ध्यान केंद्रित करने में मदद कर सकता है, यह कार्डियोप्रोटेक्टिव हो सकता है, यह जीआई सिस्टम की मदद कर सकता है, लेकिन अगर आप इसके और फायदों को पाना चाहते हैं तो आपको दिन में कुछ कप कॉफी के पीने के जरूर पड़ेंगे। लेकिन बहुत अधिक कॉफी पीना भी हानिकारक हो सकता है, है ना? ऐसा करने से आपको सोने में कठिनाई या फिर आप अनिद्रा का शिकार भी हो सकते हैं। इससे आपकी हृदय गति बढ़ सकती है, आपका ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। आपको जलन तक महसूस हो सकती है।

दिन में कितनी कैफीन फायदेमंद

एक्सपर्ट की मानें तो ज्यादातर मामलों में आप 24 घंटे के भीतर 400 मिलीग्राम तक कैफीन का सेवन कर सकते हैं, लेकिन इसका पता लगाना बहुत मुश्किल है कि आपने कितना कैफीन ले लिया है। एक्सपर्ट कहते हैं कि अगर आप घर में कॉफी बना रहे हैं तो इससे न सिर्फ आपके पैसे बचेंगे बल्कि आप इसमें प्रति कप के हिसाब से कैफीन की मात्रा कम, ज्यादा भी कर सकते हैं। आप एक कप कॉफी में 80 से 100 मिलीग्राम कैफीन का सेवन कर सकते हैं। वहीं अगर आप स्टारबक जाकर या फिर किसी अच्छे रेस्तरां में बैठकर कॉफी पीते हैं तो एक कप कॉफी में कम से कम 330 मिलीग्राम का सेवन करते हैं।

इसका मतलब है कि आपने अपने दिन का कोटा पूरा कर लिया है। वहीं कुछ लोग ऐसा करने के बाद दोपहर में सोने की शिकायत करते हैं। एक्सपर्ट कहते हैं कि इसके पीछे सिर्फ कैफीन ही अकेले जिम्मेदार नहीं होती है।

ये चीजें बनाती हैं आपको नींद का शिकार

एक्सपर्ट की मानें तो अगर आप सुबह उठकर एक कप कॉफी पीते हैं, जो कि कैरेमल से भरा हुआ होता और आप उसमें और भी चीजें डालते हैं तो निश्चित रूप से उसमें शुगर की मात्रा बहुत ज्यादा होगी। बहुत से लोग इसमें कैफीन और शुगरकी मात्रा जल्दबाजी में ज्यादा डालते हैं, जिसके कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। यही वजह होती है कि वह शाम या फिर देर रात को कॉफी पीना पसंद करते हैं क्योंकि उन्हें जल्दी से नींद आ जाती है।

अगर आपको भी ये समस्या रहती है और दोपहर में नींद आती है तो इससे बचने के लिए एडड शुगर से बचें और कॉफी के साथ हल्का-फुल्का कुछ खाने का प्रयास करें।

एक्सपर्ट की मानें तो आप मुट्ठी भर नट्स या फिर ऐसी चीजों का सेवन करें, जिनमें प्रोटीन की मात्रा अधिक हो ताकि उन्हें पचाने में आपके सिस्टम को अधिक समय लगे और आपको पूरे दिन के लिए एनर्जी मिले।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.