Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

रोजाना कितनी बार प्रोटीन डायट लेने से मसल्स मजबूत होते है?

रोजाना कितनी बार प्रोटीन डायट लेने से मसल्स मजबूत होते है?

Written by Agencies |Published : September 4, 2017 3:40 PM IST

क्या आपको पता है कि मसल्स को मजबूत करने के लिए किस तरह का डायट लेना चाहिए और कितनी बार लेनी चाहिए?  लोग  सही जानकारी के अभाव में मसल्स बनाने की कोशिश करते तो है लेकिन कर नहीं पाते हैं इसके लिए ज़रूरी है कि आप सही मात्रा में प्रोटीन का सेवन करें।

भारतीय भोजन में हमेशा कार्बोहाइड्रेट की मात्रा ज्यादा रहती है और प्रोटीन की कम। अगर आप जिम जाते हैं तो आपको पता ही होगा की हमारी मांसपेशियों को बनाने और मजबूत करने में इसका कितना महत्वपूर्ण रोल होता है। यदि आप प्रोटीन को सप्लीमेंट्स के रूप में नही लेना चाहतें हैं तो आप इसे अपने रोज के खाने में शामिल करके भी ले सकते हैं। तो चलिये, जानते हैं कि कैसे अपने डायट में प्रोटीन की मात्रा को बढ़ायेंगे?

दिन के आहार में रोजाना तीन बार समान मात्रा में प्रोटीन खाने से बुजुर्गो में मांसपेशियों की ताकत में वृद्धि हो सकती है। बहुत से बुजुर्ग प्रोटीन अक्सर दोपहर व रात के भोजन से प्राप्त करते हैं। नए शोध में सुझाया गया है कि नाश्ते में भी प्रोटीन की प्रचुर मात्रा होनी चाहिए।

Also Read

More News

कनाडा के मैकगिल विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर स्टीफेन चेवलियर ने कहा, "हमने देखा कि जिन लोगों ने नाश्ते में अपने प्रोटीन को शामिल किया व खाने के दौरान तीन बार प्रोटीन लेने में संतुलन बनाया, उनके मांसपेशियों में मजबूती दिखाई दी।"

इस शोध का प्रकाशन 'अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लिनिकल न्यूट्रिशन' में किया गया है। इसमें शोध दल ने प्रोटीन खपत की मात्रा और उनके वितरण की जांच की। यह जांच 67 साल व इससे ज्यादा आयु वाले लोगों पर की गई।

सौजन्य:IANS Hindi

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

चित्र स्रोत: Shutterstock

About the Author

... Read More