... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: IANS | Updated : January 15, 2019 11:31 AM IST
भारत में दुनिया के अन्य देशों की तुलना में शाकाहारी लोग ज्यादा हैं। ©Shutterstock.
देश में मधुमेह जैसे रोगों से पीड़ित लोगों की तादाद बढ़ने के बीच एक अच्छी खबर है कि ज्यादातर लोग अब स्वास्थ्यवर्धक भोजन पसंद करने लगे हैं। एक सर्वेक्षण के अनुसार, 63 फीसदी भारतीय गोश्त की जगह वनस्पति से प्राप्त भोजन पसंद करते हैं। मतलब मांसाहारी के बजाए शाकाहारी लोगों की तादाद ज्यादा हो गई है।
शाकाहारी लोगों के शरीर में अक्सर कम हो जाता है फैटी एसिड, खाने में इन खाद्य पदार्थों को करें शामिल।
ग्लोबल रिसर्च कंपनी इप्सोस की रिपोर्ट 'फूड हैबिट्स ऑफ इंडियंस : इप्सोस अध्ययन' में पाया गया कि भारतीय जानकारी के आधार पर पसंद करने लगे हैं। अब वे एक परंपरागत आदत में नहीं, बल्कि प्रयोग में विश्वास करने लगे हैं।
मकर संक्रांति हेल्थ के लिए कैसे है खास ?
मल्लिका का शाकाहार पर क्या है विचार ?
सर्वेक्षणकर्ताओं ने कहा, "हमें मालूम है कि भारत के लोगों को भोजन से लगाव होता है और तंदूरी चिकन, मटन, फिश और विविध प्रकार के मासांहारों को देखकर उनके लार टपकने लगता है। लेकिन रायशुमारी में 63 फीसदी भारतीयों का कहना है कि वे गोश्त के बदले वनस्पति से प्राप्त भोजन खाना पसंद करते हैं।"
कैल्शियम के लिए शाकाहारी लोग ठंड के मौसम जरूर खाएं ये 5 सुपरफूड।
रिपोर्ट में कहा गया कि भारत में 57 फीसदी लोगों का दावा है कि वे जैविक खाद्य पदार्थ ग्रहण करते हैं, जबकि विकसित देशों में जैविक खाद्य पदार्थ खाने वाले लोग कम हैं, जिनमें जापान में 13 फीसदी और 12 फीसदी ब्रिटिश हैं।
सर्दी के मौसम में बनाएं हेल्दी व शाकाहारी हरा-भरा कबाब।
सर्वेक्षण पिछले साल 24 अगस्त से लेकर सात सितंबर तक 29 देशों में करवाया गया था। सर्वेक्षण में भारत में 1,000 नमूने लिए गए थे। रिपोर्ट के अनुसार, 57 फीसदी लोगों ने बताया कि वे जैविक खाद्य पदार्थ ग्रहण् करते हैं।
अरहर दाल शाकाहारी लोगों का सूपरफूड, जाने रोज खाने के 4 फायदे।