Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
सूरज की किरणें विटामिन डी प्राप्त करने का सबसे आसान और जबरदस्त स्त्रोत है। धूप में कुछ देर बैठकर आसानी से विटामिन डी प्राप्त किया जा सकता है। यह हमारे शरीर के लिए एक बहुत ही आवश्यक पोषक तत्व है। बावजूद इसके इस विटामिन की कमी न सिर्फ अधिकतर भारतीयों में बल्कि दुनियाभर के लोगों में देखी जाती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि लोग अलग-अलग कारणों से जैसे कि टैनिंग होने का डर, सनबर्न और शरीर में बेचेनी के कारण धूप में नहीं बैठते हैं। जब शरीर में इस विटामिन की कमी होने लगती है तो शरीर के अंग अलग-अलग तरह से प्रभावित होने लगते हैं। हम इस पोषक तत्व को भोजन से पर्याप्त रूप से प्राप्त नहीं कर सकते हैं। इसलिए जरूरी है कि विटामिन डी को धूप में बैठकर ग्रहण किया जाए। लेकिन कितनी देर धूप में बैठने से पर्याप्त मात्रा में विटामिन डी प्राप्त किया जा सकता है? क्या आपके मन में भी यही सवाल आ रहा है? अगर हां तो आइए जानते हैं क्या है इसका जवाब-
इस महत्वपूर्ण प्रश्न का उत्तर खोजने के लिए, वालेंसिया (यूपीवी) के पॉलिटेक्निक विश्वविद्यालय में सौर विकिरण अनुसंधान समूह के शोधकर्ताओं ने एक विस्तार से अध्ययन किया है। अध्ययन के निष्कर्षों को जर्नल ऑफ द टोटल एनवायरनमेंट में प्रकाशित किया गया था। शोध के अनुसार, वसंत और ग्रीष्मकाल में विटामिन डी के लिए धूप में 10 से 20 मिनट बैठना पर्याप्त है। लेकिन सर्दियों में एक व्यक्ति को विटामिन डी की पर्याप्त मात्रा लेने के लिए कम से कम 2 घंटे बैठने की आवश्यकता होती है। सर्दियों और गर्मियों के बीच यह अंतर इसलिए है क्योंकि सर्दियों में हमारी बॉडी सिर्फ केवल 10% ही सूर्य की किरणों के संपर्क में आ पाती है। इसलिए सर्दियों में विटामिन डी की पर्याप्त मात्रा प्राप्त करने में अधिक समय लगता है। वहीं, गर्मियों में हमारे शरीर का 25 प्रतिशत भाग सूर्य के प्रकाश के संपर्क में होता है और हमें पोषक तत्वों को अवशोषित करने के लिए कम समय की आवश्यकता होती है। विटामिन डी प्राप्त करने के लिए धूप में बैठने का सबसे सही समय सुबह 10 बजे से दिन के 3 बजे होता है।
जब हमारी त्वचा धूप के संपर्क में आती है, तो यह कोलेस्ट्रॉल के साथ मिलकर विटामिन डी बनाती है। यह पोषक तत्व शरीर में कैल्शियम और फॉस्फेट के अवशोषण के लिए भी महत्वपूर्ण है। यह आपके दांतों और हड्डियों को मजबूत रखने में मदद करता है। विटामिन डी की कमी से हड्डियों, कमजोर मांसपेशियों, रिकेट्स और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी कई स्वास्थ्य समस्याएं हो जाती हैं।
यह कहना गलत नहीं होगा कि बहुत कम ऐसी चीजें हैं जिनमें विटामिन डी होता है। ओकरा, डेयरी उत्पाद और मशरूम में विटामिन डी पाया जाता है। विटामिन डी का आरडीआई 70 साल से कम उम्र के लोगों के लिए 600 आईयू और 70 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए 800 आईयू है।