जानें फूड से लेकर प्लॉस्टिक और लोहे तक, किस चीज पर कितने दिनों तक रहता है कोरोना वायरस

COVID-19 के फैलने का कारण सिर्फ संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आना नहीं है बल्कि किसी ऐसी चीज को या सतह को छूने से भी यह संक्रमण फैल सकता है जहां यह वायरस जिंदा पड़ा हो। आज हम आपको बता रहे हैं कि कोरोना वायरस किस चीज पर कितनी देर तक रहता है।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Published : October 27, 2020 9:45 AM IST

कोरोनावायरस एक ऐसा संक्रमण है जो एक व्यक्ति से दूसरे में इतनी तेजी से फैलता है जितना आज तक कोई अन्य संक्रमण नहीं फैला। संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से दूसरा व्यक्ति भी इंफेक्शन का शिकार हो जाता है। लेकिन COVID-19 के फैलने का कारण सिर्फ संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आना नहीं है बल्कि किसी ऐसी चीज को या सतह को छूने से भी यह संक्रमण फैल सकता है जहां यह वायरस जिंदा पड़ा हो। आज हम आपको बता रहे हैं कि कोरोना वायरस किस चीज पर कितनी देर तक रहता है।

कितनी देर तक रहता है कोरोनवायरस?

अब तक किए गए अध्ययनों के अनुसार, COVID-19 अलग अलग चीजों पर अलग अलग तरह से रहता है। कुछ चीजों पर यह घंटों तक रहता है तो कुछ चजों पर ये हफ्ते से ज्यादा भी रह सकता है। इस वायरस के जीवित रहने की अवधि उस सामग्री पर निर्भर करती है जिससे सतह बनी है।

किस चीज पर कितने दिनों तक रहता है कोरोना वायरस?

मेटल/धातु: जूलरी, चांदी के बर्तन, दरवाजे का हैंडल- 5 दिन तक

लकड़ी: फर्नीचर या लकड़ी की कोई अन्य चीज पर- 4 दिन तक

फूड: प्रोड्यूस, टेकआउट्स- हालांकि इंसान में फूड से वायरस फैलने की संभावना काफी कम होती है लेकिन फिर भी ऐसा संभव है। इसलिए आपको सावधानी बरतनी चाहिए क्योंकि वायरस 4 दिनों तक भोजन पर रह सकता है।

फैब्रिक: 2 दिन तक

पानी: अब तक, नोवल कोरोनोवायरस पीने के पानी में नहीं पाया गया है।

प्लास्टिक: दूध के कंटेनर, डिटर्जेंट की बोतलें, मेट्रो, बस की सीटें, बैकपैक्स, एलेवेटर बटन: 5 दिन तक

स्टेनलेस स्टील: रेफ्रिजरेटर, पॉट्स एंड पैन, सिंक, कुछ पानी की बोतलें- 48 घंटे तक

एल्यूमीनियम: पानी की बोतलें, सोडा के डिब्बे, टिनफ़ोइल- 2-8 घंटे तक

ग्लास: शीशा, पीने के गिलास, खिड़की, कप को मापने वाले उपकरण- 5 दिन तक

मिट्टी के पात्र: मग, डिशेज़, मिट्टी के बर्तन- 5 दिन तक

सर्जिकल दस्ताने: 4-5 दिन तक

कार्डबोर्ड: शिपिंग बक्से- 24 घंटे तक

कॉपर: कुकवेयर, पेनीज़, टीकलेट्स- 4 घंटे तक

पेपर: समाचार पत्र, मेल - 4-5 दिन तक