
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
Written By: Rashmi Upadhyay | Published : September 17, 2020 10:32 AM IST
कोविड-19 से बचने के लिए कितना कारगार है विटामिन सी? जानें एक्सपर्ट की राय
हर कोविड से इतर अन्य वायरस की बात करें ते फ्ले (इन्फ्लुएंजा) हर साल दस लाख से अधिक लोगों को प्रभावित करता है, जिसमें से करीब 1 लाख से अधिक लोगों की मौत हो जाती है। अन्य वायरस की तरह ही कोरोना भी है जो SARV-CoV 2 परिवार से आता है। हालांकि सामान्य फ्लू और कोरोना में अंतर यह है कि कोविड-19 एक गंभीर फ्लू है जिसका इलाज अभी तक उपलब्ध नहीं हो पाया है। COVID-19 आम फ्लू की तुलना में थोड़ा अधिक संक्रमित है। एक्सपर्ट कहते हैं कि यह वायरस जीवित अवस्था में करीब तीन घंटे तक हवा में तैर सकता है।
जब एक संक्रमित व्यक्ति बाहर किसी सामान्य व्यक्ति के पास खड़ा होकर खांसता है, छींकता है या फिर बोलता है तो दूसरा व्यक्ति भी इससे संक्रमित हो सकता है। कोरोना ऐसा वायरस है जिससे संक्रमित व्यक्ति कई बार लक्षणहीन दिखता है। कई बार तो व्यक्ति कोरोना पॉजीटिव पाया जाता है लेकिन उसके अंदर किसी तरह के लक्षण नहीं दिखते हैं। ऐसे में इम्युन सिस्टम को बूस्ट करना जरूरी हो जाता है। क्योंकि कोरोना से बचने के लिए इम्युन सिस्टम को बूस्ट कर आप इस वायरस से लड़ सकते हैं।
1970 के दशक में, नोबेल पुरस्कार विजेता लाइनस पॉलिंग ने नॉर्मल सर्दी जुकाम के उपचार के लिए विटामिन सी की उच्च खुराक के उपयोग को लोकप्रिय बनाया। महज व्यक्ति ही नहीं बल्कि बीमार पड़ने पर पशु भी विटामिन सी (लगभग 10 ग्राम) की खुराक बढ़ा देते हैं। धूम्रपान, खराब जीवनशैली, पर्याप्त पौष्टिक खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करने के कारण यह आबादी उप-चिकित्सीय विटामिन सी की कमी से ग्रस्त है।
डायट एक्सपर्ट मानते हैं कि इस मौसम में बीमारियों का खतरा ज्यादा होता है इसलिए विटामिन सी से युक्त खाद्य पदार्थों को अपने खान-पान में शामिल करना चाहिए। शरीर के लिए जितना विटामिन डी या अन्य विटामिन होते हैं उतना ही विटामिन सी भी जरूरी होता है। रोजाना की डाइट में कम से कम 500 मिलीग्राम विटामिन सी का सेवन करने की सलाह दी जाती है, यह शरीर के प्रतिरक्षा तंत्र में सुधार करता है और संक्रमण से शरीर को बचाता है। ध्यान इस बात का भी रखें कि विटामिन सी का सेवन रोजाना 1,000 मिलीग्राम से अधिक नहीं होना चाहिए।