... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : October 7, 2018 3:24 PM IST
अंडरवियर और पुरुषों की इनफर्टीलिटी
इनफर्टिलिटी अर्थात बांझपन की समस्या पुरुषों में होने वाली आम समस्या हो गयी है। वर्तमान समय की जीवनशैली और खान-पान की वजह से यह और भी गंभीर समस्या बन रही है। इसके बारे लोगों जागरुकता की भी कमी होती है। कई बार लोगों को पता ही नहीं होता कि वो इनफर्टिलिटी का शिकार हो गये हैं। पुरुषों में इनफर्टिलिटी की एक बड़ी वजह अंडरवियर भी होती है। इसके प्रभाव के बारे में बहुत कम लोग जागरुक भी हैं। आइए जानते हैं कैसे अंडरवियर इनफर्टिलिटी की वजह बनती है।
अंडकोश पर तापमान का प्रभाव बहुत असर करता है। ज्यादा तापमान होने की वजह से इनफर्टिलिटी की समस्या होने की संभावना बढ़ जाती है। अंडकोश पर अधिक तापमान का असर कुछ ऐसा होता है कि पुरुषों की स्पर्म काउंट और गुणवत्ता कमजोर होने लगती है। अंडरवियर ऐसा होना चाहिए जिसमें हवा का संचार बेहतर हो और अंडकोष हमेशा गर्म न रहे। बेहतर स्पर्म काउंट और गुणवत्ता के लिए बहुत ज्याद टाइट अंडरवियर नहीं पहनना चाहिए।
ये भी पढ़ेंः अंडरगारमेंट्स की वजह से होती हैं ये 5 गंभीर परेशानियां।
अंडकोश पर दबाव का भी असर होता है ज्याद टाइट अंडर वियर पहनने की वजह से अंडकोष दबा रहता है जिससे वह सही तरह से काम नहीं कर पाता है। अंडकोष जब सही से काम नहीं कर पाता तो स्पर्म कम बनते हैं जो बनते हैं वो बहुत कमजोर होते हैं। पुरुषों को हमेशा ध्यान देना चाहिए कि अंडरवियर ऐसा हो जिसमें अंडकोष को पर्याप्त जगह मिले।
ये भी पढ़ेंः अक्सर महिलाओं में होती हैं ये 5 आदतें जो हेल्थ के लिए हैं खतरनाक।
सबसे अहम बात यह होती है कि आप दिन और रात मिलाकर कब अंडकोष को पर्याप्त आराम देते हैं। अगर आप दिन में कपड़े टाइट पहनते हैं तो कोशिश करें की रात में नग्न होकर सोएं इससे अंडकोष को पर्याप्त आराम मिलता है। नग्न होकर सोने से अंडकोष बेहतर तरीके से काम करता है और स्पर्म क्वालिटी भी बेहतर होती है।