... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : February 23, 2019 7:50 PM IST
कच्ची शराब में यूरिया और ऑक्सिटोसिन जैसे केमिल पदार्थ मिलाने की वजह से मिथाइल एल्कोल्हल बन जाता है, इसकी वजह से ही लोगों की मौत हो जाती है।©pixabay
शराब की वजह से लोगों के मरने की खबर आप अक्सर पढ़ते रहते हैं। ज्यादातर मामलों में देखा जाता है कि लोग देसी शराब पीकर मरते हैं। देसी शराब क्यों जहर बन जाती है ? इसके बारे में आप जरूर सोचते होगें।
अब सवाल यह उठता है कि देसी या कच्ची शराब जहरीली कैसे बन जाती है ? इसको बनाने की प्रक्रिया के बारे में सुनकर आप हैरान हो उठेंगे। जी हां, कच्ची शराब को बनाने में इस्तेमाल होने वाली महुए की लहन को सड़ाने के लिए कुत्ते का शौच और ऑक्सीटोसिन का इस्तेमाल किया जाता है। कहीं-कहीं इसमें नौसादर और यूरिया भी मिलाया जाता है।
ऐसे बन जाती है जहरीली
कच्ची शराब को अधिक नशीली बनाने के चक्कर में जहरीली हो जाती है। सामान्यत: इसे बनाने में गुड़, शीरा से लहन तैयार किया जाता है। लहन को मिट्टी में गाड़ दिया जाता है। इसमें यूरिया और बेसरमबेल की पत्ती डाला जाता है।
भारत में 8 में से एक महिला ब्रेस्ट कैंसर की चपेट में, जानें स्तन कैंसर के बारे में सबकुछ।
शराब को अधिक नशीली बनाने के लिए इसमें ऑक्सिटोसिन मिला दिया जाता है, जो मौत का कारण बनती है।
कुछ जगहों पर कच्ची शराब बनाने के लिए पांच किलो गुड़ में 100 ग्राम ईस्ट और यूरिया मिलाकर इसे मिट्टी में गाड़ दिया जाता है।
यह लहन उठने पर इसे भट्टी पर चढ़ा दिया जाता है। गर्म होने के बाद जब भाप उठती है, तो उससे शराब उतारी जाती है।
इसके अलावा सड़े संतरे, उसके छिलके और सड़े गले अंगूर से भी लहन तैयार किया जाता है।
कैसे होती है मौत
कच्ची शराब में यूरिया और ऑक्सिटोसिन जैसे केमिल पदार्थ मिलाने की वजह से मिथाइल एल्कोल्हल बन जाता है, इसकी वजह से ही लोगों की मौत हो जाती है।
मिथाइल शरीर में जाते ही केमिकल रिएक्शन तेज होता है, इससे शरीर के अंदरूनी अंग काम करना बंद कर देते हैं। इसकी वजह से कई बार तुरंत मौत हो जाती है। कुछ लोगों में यह प्रक्रिया धीरे-धीरे होती है।
12 से 16 घंटे की फास्टिंग करने से पहले-जान लें इसके फायदे व नुकसान।
नया एक्सरसाइज ट्रेंड HIIPA जो बहुत कम समय में आपको फिट करती है।