सिर्फ अकेलापन या वाकई आपको है पार्टनर की जरूरत? जानिए कैसे करें इन दोनों में पहचान

How do you know if you love someone or just lonely : जो लोग सिंगल हैं, उनके मन में कभी-कभी ये सवाल जरूर आता है- क्या मैं सच में किसी पार्टनर की तलाश में हूं या बस अकेलापन महसूस कर रहा हूं। ये सवाल जितना आसान लगता है, उतना ही गहरा और इमोशनल है।

WrittenBy

Written By: Ashu Kumar Das | Published : January 12, 2026 6:06 PM IST

How do you know if you love someone or just lonely : आज की तेज रफ्तार जिंदगी में रिश्तों को लेकर कई सारे सवाल दिमाग में आते हैं। जो लोग सिंगल हैं, उनके मन में कभी-कभी ये सवाल जरूर आता है- क्या मैं सच में किसी पार्टनर की तलाश में हूं या बस अकेलापन महसूस कर रहा हूं। ये सवाल जितना आसान लगता है, उतना ही गहरा और इमोशनल है। कई लोग सिर्फ अकेलेपन से बचने के लिए रिश्ते में चले जाते हैं, जबकि कुछ लोग वास्तव में हेल्दी, इमोशनल और स्थायी पार्टनर की जरूरत महसूस करते हैं।

इन दोनों स्थितियों में फर्क समझना बेहद जरूरी है, क्योंकि गलत वजह से चुना गया रिश्ता आगे चलकर शारीरिक और मानसिक दर्द का कारण बन सकता है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताने जा रहे हैं, अकेलापन और आपको पार्टनर की जरूरत को कैसे समझा जा सकता है और आप कैसे इसके बीच अंतर को पहचान सकते हैं।

कैसे पहचानें कि यह सिर्फ अकेलापन है?

क्या आप किसी भी को चाहते हैं?- अगर आपके लिए यह मायने नहीं रखता कि सामने वाला कैसा है, बस कोई हो तो यह अकेलापन है। इस स्थिति में आपको बस खुद को समझने की जरूरत है, आपको किसी पार्टनर की जरूरत बिल्कुल भी नहीं है।

क्या आप अकेले रहकर खुद से खुश नहीं रह पाते?- अगर अकेले समय बिताना आपको डराता है और इस डर को खत्म करने के लिए पार्टनर की तलाश कर रहे हैं, तो पहले खुद के साथ रिश्ता सुधारना जरूरी है। ये स्थिति अकेलापन होती है।

कैसे समझें कि आपको पार्टनर की जरूरत है?-

  1. आप अकेले भी संतुलित हैं- आप अपनी जिंदगी, करियर और सेल्फ सेटिसफाइड हैं और अब किसी ऐसे व्यक्ति की तलाश कर रहे हैं, जो आपके जीवन में और ज्यादा खुशियां लेकर आए, तो ये वक्त पार्टनर की तलाश का माना जाता है।
  2. रिश्ता जिंदगी का हिस्सा है- आप पार्टनर को पूरा करने वाला नहीं, बल्कि साथ चलने वाला मानते हैं। आपको ऐसा लगता है कि अब जो शख्स आपके जीवन में आएगा वो सिर्फ एक हिस्सा होगा, आप उसके साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगे तो ये पार्टनर को खोजने का संकेत है।
  3. जिम्मेदारी के लिए तैयार हैं- आप अब सिर्फ प्यार नहीं, बल्कि मतभेद, समय और भावनाओं को संभालने की समझ रखते हैं। तो ये अकेलापन नहीं बल्कि पार्टनर की जरूरत का है।
  4. भविष्य के बारे में- आपका रिश्ता सिर्फ आज की खुशी नहीं, बल्कि कल की स्थिति भी देखता है। इस स्थित में आप अपने के लिए पार्टनर की तलाश कर सकते हैं।

पार्टनर की जरूरत या नहीं ये जानने से पहले खुद से पूछें ये 9 सवाल

  1. क्या मैं खुद के साथ समय बिता सकता हूं?
  2. क्या मैं खुद को इमोशनली स्ट्रांग समझती हूं?
  3. क्या मैं किसी रिश्ते के बिना भी खुद वैल्यू दे सकता हूं?
  4. क्या मैं डर से रिश्ता चाहता हूं?
  5. क्या मैं पार्टनर को जिम्मेदारी समझता हूं?
  6. क्या मैं रिश्ते में देने के लिए तैयार हूं?
  7. क्या मैं खुद को सुधारने पर काम कर रहा हूं?
  8. मैं पार्टनर को घोस्ट तो नहीं कर दूंगा?
  9. क्या मैं अपने पार्टनर के लिए सीमा को तय कर सकता हूं?

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source