Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Drug-Resistant Infection के कारण बढ़ रही 33 फीसदी अस्पताल की लागत, ICMR की स्टडी में हुआ खुलासा

Drug Resistant Infection in Hindi: रोग-प्रतिरोधी संक्रमण का इलाज, सामान्य संक्रमण के मुकाबले अधिक महंगा है। इसका इलाज करवाने के लिए अस्पताल में भी अधिक दिन भर्ती रहना पड़ता है। यह इंफेक्शन बैक्टीरिया और वायरस के कारण होता है।

Drug-Resistant Infection के कारण बढ़ रही 33 फीसदी अस्पताल की लागत, ICMR की स्टडी में हुआ खुलासा

Written by Anju Rawat |Updated : January 7, 2025 9:31 AM IST

Drug Resistant Infection: भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने हाल ही में Drug Resistant Infection को लेकर एक रिसर्च की है, जिसमें पता चला है कि इसका इलाज सामान्य इंफेक्शन के मुकाबले 33.1 फीसदी महंगा है। इस संक्रमण से अस्पताल में खर्चा बढ़ सकता है। रिसर्च में खुलासा हुआ है कि Drug-Resistant Infection का इलाज करवाने के लिए मरीजों को लगभग 23 दिनों तक अस्पताल में रहना पड़ता है। यानी इस इंफेक्शन की वजह से रोगी को ज्यादा समय तक अस्पताल में रहना पड़ता है। साथ ही, इलाज का खर्चा भी बढ़ जाता है। यह रोग व्यक्ति में कई तरह की जटिलताएं पैदा कर सकता है। यह इंफेक्शन, बैक्टीरिया और वायरस जैसे सूक्ष्म जीवों के कारण होते हैं।

33 फीसदी बढ़ रही है अस्पताल की लागत

आईसीएमआर के एक रिसर्च के अनुसार, दवा-प्रतिरोधी संक्रमण (Drug Resistant Infection) का इलाज महंगा होता है। इस रिसर्च के मुताबिक अस्पताल की लागत 33.1 फीसदी बढ़ रही है। इस इंफेक्शन का इलाज अन्य संक्रमणों के मुकाबले में ज्यादा महंगा है।

अध्ययन के अनुसार Drug Resistant Infection के इलाज में 1,238 अमेरिकी डॉलर खर्च आता है। जबकि सामान्य इंफेक्शन का इलाज कराने में करीब 827 डॉलर खर्च आता है। रिसर्च में यह भी पता चला है कि प्रतिरोधी संक्रमण वाले मरीज औसतन 23 दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहते हैं। जबकि, अन्य संक्रमण वाले मरीज 12 दिन तक अस्पताल में रहते हैं। प्रतिरोधी संक्रमण की मृत्यु दर भी अधिक होती है।

Also Read

More News

क्या है दवा-प्रतिरोधी संक्रमण?- What is Drug Resistant Infection in Hindi

दवा-प्रतिरोधी संक्रमण, उन जीवाणुओं और रोगाणुओं के कारण होता है, जो किसी बीमारी के इलाज के लिए उपयोग की जाने वाली दवाइयों के प्रति प्रतिरोध विकसित करते हैं। इस तरह के संक्रमणों का इलाज करना बेहद कठिन होता है। कुछ मामलों में यह इंफेक्शन जानलेवा भी हो सकता है। यह विकलांगता का कारण भी बन सकता है।

दवा-प्रतिरोधी संक्रमण के लक्षण- Drug Resistant Infection Symptoms in Hindi

दवा-प्रतिरोधी संक्रमण होने पर कुछ लक्षणों का अनुभव हो सकता है। इसमें शामिल हैं-

  • तेज बुखार

    ठंड लगना

    शरीर में दर्द

    थकान और कमजोरी

    उल्टी और मतली

    डायरिया और पेट दर्द

    खांसी

    सांस लेने में कठिनाई

    छाती में दर्द

  • Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देती है. यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें. thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.