Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus Cases In Delhi) से जुड़े कुछ अनुमान दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने लगाए हैं। आंकड़ों का हवाला देते हुए स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन (Satyendra Singh, Health Minister, Delhi) ने उम्मीद जतायी है कि आनेवाले दिनों में दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों में कमी आ सकती है। गुरुवार को सत्येंद्र जैन ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, लेकिन संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती होने की दर स्थिर बनी हुई है। (Hospitalization due to covid-19 infection)
इस मौके पर जैन ने कहा कि अस्पताल में भर्ती होने की दर पिछले चार दिनों से स्थिर है और यह आंकड़े दर्शाता हैं कि दिल्ली में जल्द ही कोरोना वायरस संक्रमण से जुड़े मामले कम होने लगेंगे।
गौरतलब है कि 2 दिन पहले ही राज्य में एहतियात नये दिशानिर्देशों की घोषणा की गयी है। इन नयी गाइडलाइंस में प्राइवेट कम्पनियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम करने के निर्देश देंष। वहीं, शहर में लगातार पूर्ण लॉकडाउन से जुड़े सवाल भी उठते रहते हैं। मीडिया को जानकारी देते हुए सत्येंद्र जैन ने यह भी कहा कि फिलहाल दिल्ली राज्य में लॉकडाउन (Lockdown In Delhi) की कोई योजना नहीं है।
स्वास्थ्य मंत्री ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, राष्ट्रीय राजधानी के शहरी क्षेत्र में कोविड से संबंधित मौतों (covid deaths in Delhi) के आंकड़ों पर चर्चा के लिए मृत्यु लेखा समिति ने बुधवार को बैठक की। इस मीटिंग में चर्चा के निष्कर्षों और आंकड़ों पर के आधार पर यह पता चला कि, शहर में कोविड से मरने वालों में ज़्यादातर लोगो ऐसे थे जिन्हें किसी प्रकार का सह-रोग या कोमोरबिडिटी(comorbidities) मानी जाने वाली बीमारी थी।
समाचार एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार, राजधानी दिल्ली में बीते 12 दिनों में कोरोना से मौतों का आंकड़ा 133 रही।
(आईएएनएस)