... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Updated : November 28, 2018 6:02 PM IST
शहद में मौजूद एंटीमाइक्रोबियल गुण न केवल गले को आराम देते हैं, बल्कि ये इंफेक्शन पैदा करने वाले बैक्टीरिया को भी खत्म करता है। © Shutterstock.
गले की खराश एक आम समस्या है जो ज्यादातर शहर की प्रदूषण की वजह से होती है। यह एक ऐसी समस्या है, जो एक-दो दिन में नहीं जाती बल्कि यह काफी समय भी लेती है। वायरल इंफेक्शजन, सीने में जलन, सामान्य सर्दी, फ्लू, पोस्ट-नेसल ड्रिप और गले में इंफेक्शतन आदि कारणों से गले में खराश हो सकती है। यह भी पढ़ें - भारतीय महिलाओं की हड्डियों को खोखला बना रही है यह खामोश बीमारी
गले में खराश का उपचार है शहद
शहद एक शानदार प्राकृतिक उपचार है। यह गले की खराश या जलन में राहत देता है। अच्छे परिणामों के लिए, रोज सुबह शहद का एक चम्मच लें।
क्या कहता है शोध
एक स्टडी की रिपोर्ट में बताया गया है कि सिर्फ दो चम्मच शहद का सेवन करने से खांसी में आराम मिलता है। शहद में मौजूद एंटीमाइक्रोबियल गुण न केवल गले को आराम देते हैं, बल्कि ये इंफेक्शन पैदा करने वाले बैक्टीरिया को भी खत्म करता है। गाजर : फ्रूट, सब्जी, सलाद, जो चाहें समझिए पर खाइए जरूर
इसके अलावा यदि गले में खराश है तो आप ग्रीन टी को थोड़ा ठंडा करके उसमें शहद को डालकर पी सकते हैं। ग्रीन टी आपको हाइड्रेटेड रखती है, जो गले के इलाज में एक और महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। ग्रीन टी एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट के समृद्ध स्रोत के रूप में कार्य करती है। जिससे सूजन से भी आराम मिलता है। यह भी पढ़ें – इन पांच कारणों से उम्र से पहले ही खराब हो रहे हैं घुटने
गले की खराश को दूर करने के लिए आप अदरक और शहद का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप गर्म पानी के साथ अदरक, शहद और नींबू के रस को मिलाकर काढ़ा बना सकते हैं। शहद खांसी के इलाज में बहुत प्रभावी है। शहद एक हाइपरटोनिक ऑस्मोटिक के रूप में भी कार्य करता है जिसका अर्थ है कि यह सूजन ऊतकों से पानी निकाल सकता है। यह गले में सूजन को कम करने में मदद करता है।
जानिए शहद के अन्य फायदे
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.