बालों का झड़ना कम करने के ५ घरेलु नुस्खे

यह ५ हर्बल उपचार आपके बालों को झड़ने से रोक सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Saumya Saraswat | Updated : May 2, 2014 3:15 PM IST

बालों का झड़ना कम करने के ५ घरेलु नुस्खेत्वचाविशेषज्ञों के अनुसार हर दिन आप तकरीबन 50 से 100 बाल खोते हैं जो पूरी तरह से सामान्य है। जब बालों का टूटना इस आंकड़ें से बढ़ जाता है हम बालों का पतला होना और गंजापन महसूस करना शुरू करते हैं और इस अवस्था को ऐलोपीशिया कहते हैं। ज्यादातर लोग संभवतः 30 साल की उम्र में बालों के झड़ने का अनुभव करते हैं क्योंकि इस समय वह हार्मोनल परिवर्तन से गुज़रते हैं। परंतु कुछ हर्बल उपचार बालों के बढ़ने में मददगार साबित हो सकते हैं।

१. प्याज़ और लहसुन

तत्व सल्फर कोलाजेन के उत्पादन को बढ़ाता है और बालों का विकास करने में मदद करता है। प्याज़ और लहसुन सल्फर के समृद्ध स्त्रोत हैं और इसी वजह से वे बालों के बढ़ने के लिए पारंपरिक दवाओं में इस्तेमाल किये जाते हैं। प्याज़ को बारीक काट लें और उसका रस निचोड़ लें। अपने सिर पर लगाकर १५ मिनट के लिए छोड़ दें फिर एक सौम्य शैम्पू से धो लें। लहसुन की कुछ कलियों को पीस लें और नारियल के तेल में मिलाकर कुछ मिनटों के लिए उबाल लें। जब यह मिश्रण गुनगुना हो जाये, इससे सिर पर मालिश कर लें। इस उपचार के उत्तम परिणामों के लिए हफ्ते में २ से ३ बार दोहराएं।

२. नारियल

जब अपने बालों की देखभाल की बारी आती है, नारियल में बहुत से ऐसे तत्व होते हैं जो बालों को प्राकृतिक ढंग में कंडीशन करते हैं और बालों के बढ़ने में मदद करते हैं। नारियल के दूध में प्रोटीन, आवश्यक वसा (फैट) एवं खनिज जैसे पोटेशियम और आयरन शामिल होते हैं जो नियमित रूप से उपयोग करने पर बालों का टूटना कम कर सकते हैं। नारियल के तेल में भी यही श्रेष्ठ तत्व मौजूद होते हैं जो बालों को जड़ से लेकर शाफ़्ट के ज़रिये टिप तक मज़बूत करने में मदद करते हैं। इस तेल का नियमित रूप से इस्तेमाल करने से बालों का झड़ना कम होता है। नारियल को घिसकर थोड़ा पानी मिलकर उसका दूध निकल लें। और उस विशिष्ट जगह पर लगाएं जहाँ आप गंजापन या बालों का पतला होना नोटिस करते हैं। रात भर लगाकर रखें और सुबह धो लें।

३. हिना

एशियाई देशों में लंबे समय तक एक प्राकृतिक हेयर कलर और कंडीशनर के रूप में इस्तेमाल की गई हिना बालों को मज़बूत करने में एक प्रमुख भूमिका निभाती है। सरसों के तेल के साथ मिलकर, यह और भी बेहतर काम करती है। एक टिन के डब्बे में 250 मिलीलीटर सरसों का तेल ले लें और इसमें ६० ग्राम सूखे हिना के पत्ते मिला लें। इस मिश्रण को तब तक उबालें जब तक हिना के पत्ते जल जाएं, फिर मलमल के कपड़े का उपयोग कर तेल छान लें। इस तेल के ठंडे होने पर एक डिब्बे में स्टोर कर लें और नियमित आधार पर बालों की मालिश करने के लिए इस्तेमाल करें।

कुछ लोग रिन्यूअल पैक का भी इस्तेमाल करते हैं जो १ कप हिना के सूखे पत्तों के पाउडर और दही के आधे कप के मिश्रण से बनता है। बालों पर इसे लगाकर सूखने के लिए छोड़ दें और फिर ठंडे पानी और एक हल्के शैम्पू से धो लें।

३. जपाकुसुम (हिबिस्कस)

जपाकुसुम और नारियल केरल के लोगों के घने बालों का राज़ है। हिबिस्कुस में कायाकल्प(रेजुवेनटिंग) गुण है - यह बालों को पोषण, समय से पहले सफ़ेद होने से रोकने और रूसी के इलाज में मदद करता है। फूलों का नियमित उपयोग भी बालों के झड़ने को रोकने में मदद कर सकते है।

जपाकुसुम के कुछ फूल पीस लें और एक पेस्ट बनाने के लिए तिल के तेल या नारियल के तेल के साथ मिला लें। कुछ घंटों के लिए सिर और बालों पर लगाकर छोड़ दें और फिर ठंडे पानी और एक हल्के शैम्पू से धो लें।

४. आंवला

विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर, आंवला बालों के झड़ने की समस्या का सबसे बड़ा समाधान है। सिर पर लगाने के अलावा, नियमित रूप से इसका उपभोग करना उपयोगी है क्योंकि विटामिन सी शरीर के लिए बोहुत अच्छा है। आंवला को पीस के उसका रास निकल लें या किसी हर्बल स्टोर से आंवले का पाउडर खरीद लें। सामान मात्र में नींबू से निचोड़े रस को इसके साथ मिला लें। अच्छी तरह मिलाकर सिर पर लगाएं और सूखने के बाद गरम पानी से धो लें।

५. अंडा

अंडे सल्फर का एक और समृद्ध स्रोत हैं; और उनमें बहुत प्रोटीन और खनिज जैसे सेलेनियम, आयोडीन, फास्फोरस, आयरन और ज़िंक होते हैं। यह उसे बालों के बढ़ने का एक प्रमुख प्रवर्तक बनाता है खासकर जैतून के तेल (ऑलिव ऑयल) के साथ मिलाकर। एक अंडे का सफेद लें (एग वाइट) और एक चम्मच जैतून के तेल के साथ मिला लें। इसे तब तक मिलाएँ जब तक यह एक पेस्ट जितना गाढ़ा हो जाए और फिर अपने सर और बालों पर लगाएं। लगभग 15 से 20 मिनट के लिए रखें और फिर ठंडे पानी और एक हल्के शैम्पू से धो लें।

For more articles on hair loss, check out our hair loss pageFollow us on Facebook and Twitter for all the latest updates! For daily free health tips, sign up for our newsletter. And to join discussions on health topics of your choice, visit our forum.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source