
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 2, 2020 7:25 PM IST
गृहमंत्री अमित शाह का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव, संपर्क में आए लोगों को जांच कराने को कहा
Amit Shah Covid-19: गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) की कोविड-19 जांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉक्टरों की सलाह पर वह यहां एक अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। खुद गृहमंत्री शाह ने रविवार दोपहर ट्वीट कर यह जानकारी दी। इसके बाद पार्टी नेताओं सहित सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, कोरोना के शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है, परंतु डॉक्टर्स की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं। मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जांच करवाएं। (Amit Shah Covid-19 infection)
कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है परन्तु डॉक्टर्स की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूँ। मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आयें हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जाँच करवाएं।
— Amit Shah (@AmitShah) August 2, 2020
अमित शाह का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव:
गृहमंत्री शाह ने इस ट्वीट के जरिए अपने संपर्क में आए सभी लोगों को कोरोना की जांच कराने की सलाह दी है। इसके बाद गृहमंत्री के स्टाफ सहित अन्य लोग कोरोना टेस्ट कराने की तैयारी में हैं। रविवार शाम को अमित शाह दिल्ली के मेदांता हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती किया गया। (Amit Shah Covid-19)
मिली जानकारी के अनुसार, अमित शाह ने हाल ही में आईसीसीआर के एक वेबीनार में भी भाग लिया था। इस कार्यक्रम का आयोजम लोकमान्य तिलक की 100वी पुण्यतिथि के अवसर पर किया गया था। जानकारी यह भी मिल रही है , पिछले सप्ताह बुधवार को एक कैबिनेट मीटिंग में भी अमित शाह के सम्मिलित होने की बात कही जा रही है।
गौरतलब है कि देश में कोरोना वायरस महामारी की चपेट में कई बड़े नाम , फिल्मी हस्तियां और राजनेता भी आ चुके हैं। गृहमंत्री अमित शाह से पहले, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी कोरोना पॉजिटीव पाया गया। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।