तन और मन दोनों को दुरूस्‍त करती हैं छुट्टियां, जानें इसके फायदे

छुट्टियां यानी हॉलीडेज मन को तरोताजा कर देती हैं। पर क्‍या आप जानते हैं कि यह आपकी सेहत के लिए भी उतनी ही लाभदायक हैं, जितनी मन के लिए। तो आप भी छुट्टियों के इस मौसम में जमकर करें सैर सपाटा।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : June 23, 2019 10:12 AM IST

छुट्टियां मनाना भला किसे पसंद नहीं होता। पर आजकल दौड़भाग भरी जिंदगी में कम ही लोगों को यह अवसर मिल पाता है। पर अगर आपको अपनी सेहत की चिंता है तो आपको भी छुट्टियों के लिए समय निकालना चाहिए। अमेरिका में हुए एक शोध में यह बात सामने आई है कि छुट्टियां आपके तन और मन दोनों की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं।

फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वीटर आजकल सोशल मीडिया पर छुट्टियां मनाने की फोटो भरी पड़ी हैं। छुट्टियों के इस मौसम को सभी अपनी-अपनी तरह से एन्‍ज्‍वॉय कर रहे हैं। छुट्टियां मनाने से न सिर्फ मन तरोताजा हो जाता है, बल्कि यह सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद हैं। हाल ही में हुए एक शोध में यह बात सामने आई है कि छुट्टियां दिल की सेहत को भी दुरुस्‍त करती हैं। साथ ही इससे चयापचय संबंधी विकार भी दूर होते हैं।

यह भी पढ़ें – वजन कम करना है, तो हर रोज पिएं तांबे के बर्तन में पानी

क्‍या कहता है शोध

मनोविज्ञान और स्वास्थ्य पत्रिका में प्रकाशित एक अध्ययन में पाया गया कि छुट्टियां चपापचय संबंधी लक्षणों को कम करने में मददगार हैं, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है। अमेरिका में स्थित सिरैक्यूज विश्वविद्यालय के सहायक प्राध्यापक ब्रायस ह्यू्रस्का ने कहा, “हमने पाया कि जिन व्यक्तियों में पिछले 12 महीनों में अकसर ही छुट्टियां ली हैं उनमें चपापचय सिंड्रोम और चपापचय लक्षणों का जोखिम कम है।”

यह भी पढ़ें - गर्मी में वॉटर पार्क मस्‍ती बिगाड़ न दें आपकी सेहत

दिल को भी होता है फायदा

उन्होंने आगे कहा, “चपापचय सिंड्रोम दिल की बीमारियों के लिए जोखिम कारकों का एक संग्रह हैं। यदि आपमें यह ज्यादा है तो आपको दिल की बीमारियों के  होने खतरा कहीं अधिक हैं। यह महत्वपूर्ण है क्योंकि हम वास्तव में यह देख रहे हैं कि जो इंसान अक्सर ही छुट्टियों पर जाता है उसमें ह्दय रोग का खतरा कम पाया गया क्योंकि चपापचय संबंधी लक्षण परिवर्तनीय हैं यानि कि वे बदल सकते हैं या फिर उन्हें मिटाया जा सकता है।”

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source