Holi 2020: होली पर रखें खुद को फिट, अपनाएं ये खास डाइस टिप्स
Holi 2020: होली पर रखें खुद को फिट, अपनाएं ये खास डाइस टिप्स
होली (Holi) रंगों और खुशियों से भरा त्योहार होता है। रंगों के साथ-साथ इस त्योहार में ढेर सारे डिशेज खाने का मौका भी मिलता है। अभी से ही आप लोगों के घरों में गुड़ियां, मठरी, पापड़ जैसी चीजें बननी शुरू हो गई होंगी। होली (Holi) के मौके पर बनने वाली सभी चीजें बहतु ही स्वादिष्ट होती हैं, इसलिए इससे दूर रह पाना थोड़ा मुश्किल होता है।
Written By: Kishori Mishra | Updated : March 9, 2020 6:57 PM IST
Holi Skin Care Tips 2020: होली से पहले और बाद में त्वचा की देखभाल के टिप्स।
होली (Holi) रंगों और खुशियों से भरा त्योहार होता है। रंगों के साथ-साथ इस त्योहार में ढेर सारे डिशेज खाने का मौका भी मिलता है। अभी से ही आप लोगों के घरों में गुड़ियां, मठरी, पापड़ जैसी चीजें बननी शुरू हो गई होंगी। होली (Holi) के मौके पर बनने वाली सभी चीजें बहतु ही स्वादिष्ट होती हैं, इसलिए इससे दूर रह पाना थोड़ा मुश्किल होता है।
होली (Holi) पर बनने वाली ज्यादातर चीजें, मैदे, तेल और चीनी से बनी होती हैं। इसलिए अगर आप इस मौके पर अपने डाइट पर ध्यान नहीं देंगे। तो ये आपको आगे काफी नुकसान कर सकता है। अगर आप पहले से ही मोटापे का शिकार हैं या फिर आपको डायबिटीज जैसी समस्याएं पहले से हैं, जो इस मौके पर अपने डाइट पर थोड़ा विशेष ध्यान जरूर दें। होली के इस खास मौके पर अपने डाइट का ध्यान रखकर आप खुद को स्वस्थ्य रख सकते हैं। चलिए आज इस खुशियों के मौके पर हम आपको कुछ ऐसे डाइट टिप्स देने जा रहे हैं, जो आपके इस स्पेशन होली को और भी ज्यादा स्पेशन बनाएगा।
मीठा खाएं, लेकिन सीमित मात्रा में-
होली के दिन मीठा और नमकीन दोनों ही व्यंजनों का भरमार होता है। बहुत से ऐसे लोग होते हैं, जिन्हें मीठा खाना बहुत ही ज्यादा पसंद होता है। ऐसे में वो इस मौके पर खुद को रोक नहीं पाते। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से शामिल हैं। तो अपने मन पर मत कंट्रोल कीजिए। आप एक दिन में 1 से 2 गुजिया आसानी से खा सकते हैं। इसके अलावा आधा गिलास ठंडाई भी पी सकते हैं। लेकिन इस मौके पर एल्कोहल और कोल्ड-ड्रिंक्स जैसी चीजों का सेवन करने से बचें।
मीठे के साथ-साथ नमक और फ्राइड फूड्स पर भी दें ध्यान
मीठा ना खाना सेहतमंद लोगों की निशानी नहीं होती। बल्कि सही डाइट प्लान सेहतमंद की निशानी होती है। अगर आप होली के दिन मीठा कम खाने पर ध्यान दे रहे हैं, तो इसके साथ-साथ नमक वाली चीजों पर भी जरूर ध्यान दें। होली के मौके पर मीठे के साथ-साथ मठरी, पापड़ और चिप्स जैसी कई डिशेज बनती है। ऐसे में हम इस मौके पर ढेर सारी डिशेज खा लेते हैं। लेकिन नमक की अधिकता भी हमारे शरीर के लिए सही नहीं होती है। इसके साथ-साथ होली पर बनी चीजें फ्रायड होती हैं, जो सेहत के लिए नुकसानदायी साबित होती हैं।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.