पुडुचेरी में लगातार बढ़ रहे HMPV वायरस के मामले, 3 बच्चों में हुई पुष्टि, जानें इस बीमारी से बच्चों को कैसे बचाएं?

HMPV Virus in Children: गुजरात के साथ ही, पुडुचेरी में एचएमपीवी वायरस के मामलों में बढ़ोत्तरी हो रही हैं। यहां अभी तक 3 बच्चों में एचएमपीवी वायरस के मामले दर्ज हो चुके हैं।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Updated : January 14, 2025 1:17 PM IST

HMPV Virus Cases in Puducherry: एचएमपीवी वायरस थमने का नाम नहीं ले रहा है। देश में इस वायरस के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। गुजरात के बाद, पुडुचेरी में एचएमपीवी वायरस के मामलों ने हड़कंप मचा रखा है। अभी तक गुजरात, कर्नाटक, नागपुर, मुंबई, चेन्नई, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, असम और पुडुचेरी में एचएमपीवी वायरस के मामले दर्ज हो चुके हैं। अभी हाल की बात करें तो पुडुचेरी में लगातार 3 मामले सामने आए हैं। पुडुचेरी में छोटे बच्चों में एचएमपीवी वायरस के मामले दर्ज हुए हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो छोटे बच्चों में एचएमपीवी वायरस होने का जोखिम ज्यादा रहता है। इसलिए माता-पिता को बच्चों को इस वायरस से बचाने के लिए जरूर कदम अपनाने चाहिए।

पुडुचेरी में 3 बच्चों में हुई एचएमपीवी वायरस की पुष्टि

देश में अभी तक एचएमपीवी वायरस के कुल 18 मामले दर्ज हो चुके हैं। गुजरात और पुडुचेरी में एचएमपीवी वायरसके मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पुडुचेरी में एक और बच्चा एचएमपीवी पॉजिटिव पाया गया है। यहां अब तक कुल 3 मामले दर्ज हो चुके हैं। अब पुडुचेरी में एचएमपीवी के मामलों की संख्या बढ़कर 3 हो गई हैं। दरअसल, बच्चों को बुखार और खांसी जैसे लक्षणों का अनुभव हुआ। टेस्ट करवाने पर एचएमपीवी पॉजिटिव पाया गया। हालांकि, बच्चों की हालत में सुधार हो रहा है।

बच्चों को एचएमपीवी वायरस से कैसे बचाएं?- Prevention Tips for HMPV Virus in Hindi

  • बच्चों को एचएमपीवी वायरस से बचाने के लिए साफ-सफाई का ध्यान जरूर रखें। घर और आस-पास सफाई का ध्यान रखें।
  • खाना खाने से पहले बच्चों को हाथ धोने के लिए जरूर कहें।
  • वायरस और बैक्टीरिया से बचाने के लिए बच्चों को मुंह, नाक और आंखों पर हाथ न लगाने दें।
  • सर्दियों में वायरस जल्दी फैलता है। एचएमपीवी वायरस से बचाने के लिए बच्चों को ठंडी हवाओं से बचाना बहुत जरूरी है।
  • वैसे तो एचएमपीवी वायरस की अभी तक कोई वैक्सीन नहीं है। लेकिन, सांस से जुड़ी बीमारियों की वैक्सीन इस वायरस से बचाव कर सकते हैं।
  • बच्चों को भीड़-भाड़ में बिल्कुल न जाने दें। इससे बच्चों में वायरस फैलने का खतरा कम होगा।
  • बच्चों को बाहर ले जा रहे हैं, तो उन्हें मास्क पहनाएं।
  • अगर बच्चे को खांसी, जुकाम, बुखार जैसे लक्षणों का अनुभव हो, तो तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करें।
  • अगर बच्चा बहुत छोटा है, तो उसे समय-समय पर ब्रेस्ट फीडिंग जरूर करें। इससे बच्चे को पर्याप्त पोषण मिलेगा।

एचएमपीवी वायरस कैसे फैलता है?

एचएमपीवी वायरस एक से दूसरे व्यक्ति में आसानी से फैल सकता है। यह संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से फैलता है। संक्रमित व्यक्ति के खांसने या छींकने के दौरान निकलने वाली बूंदों के संपर्क में आने से स्वस्थ व्यक्ति भी एचएमपीवी वायरस की चपेट में आ सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source