
अंजू रावत
अंजू रावत एक अनुभवी हेल्थ, फिटनेस, रिलेशनशिप, ब्यूटी और लाइफस्टाइल लेखक हैं, जिन्हें इन विषयों पर लिखने ... Read More
Written By: Anju Rawat | Updated : January 13, 2025 1:08 PM IST
HMPV Virus in India: चीन ही नहीं, भारत में भी ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। अब भारत के असम और पुडुचेरी जैसे इलाकों में भी एचएमपीवी वायरस (HMPV Virus) ने दस्तक दे दी है। असम में 10 महीने के बच्चे में एचएमपीवी वायरस की पुष्टि हुई है। वहीं, पुडुचेरी में 5 साल की बच्ची एचएमपीवी वायरस से संक्रमित पाई गई है। वायरस का पहला मामला आने के बाद असम और पुडुचेरी में हड़कंप मच गया है।
गुजरात, कर्नाटक और तमिलनाडु के बाद एचएमपीवी वायरस पुडुचेरी में भी पहुंच गया है। पुडुचेरी में एचएमपीवी वायरस ने दस्तक दे दी है। पुडुचेरी में 5 साल की बच्ची में एचएमपीवी वायरस की पुष्टि हुई है। बुखार के बाद बच्ची का एचएमपीवी टेस्ट करवाया गया, जिसमें वह पॉजिटिव पाई गई। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक बच्ची की हालत स्थिर है।
कोरोना वायरस के बाद एचएमपीवी वायरस ने दुनियाभर में हड़कंप मचाया रखा है। अब तक देश में 16 मामले सामने आ चुके हैं। आपको बता दें कि शनिवार रात असम में 10 महीने के बच्चे में एचएमपीवी वायरस का पहला मामला सामने आया है। फिलहाल बच्चे का डिब्रूगढ़ में असम मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में इलाज जारी है। बच्चे की हालत स्थिर बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बच्चे में 4 दिनों से सर्दी-जुकाम के लक्षण दिख रहे थे। जब टेस्ट करवाया गया, तो बच्चा एचएमपीवी वायरस पॉजिटिव पाया गया।
आपको बता दें कि देश में एचएमपीवी वायरस (HMPV Virus) के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिल रही हैं। देश में अब तक कुछ 16 मामले सामने आ चुके हैं। अभी तक कर्नाटक, गुजरात, बंगाल, तमिलनाडु, नागपुर, मुंबई, उत्तर प्रदेश और असम में एचएमपीवी वायरस के मामले सामने आ चुके हैं।
एचएमपीवी वायरस के संपर्क में आने के 3 से 6 दिन बाद लक्षणों का अनुभव होता है। नाक बंद, सांस लेने में तकलीफ और खांसी एचएमपीवी वायरस के आम लक्षण (HMPV Virus ke Lakshan) हैं।
जिस तरह कोरोना वायरस देश के कोने-कोने तक पहुंच गया था। उसी तरह एचएमपीवी वायरस के मामले भी देश के हर जगहों से सामने आ रहे हैं। असम और पुडुचेरी जैसी जगहों से एचएमपीवी वायरस के मामले (HMPV Virus Cases) आना चिंता की बात है। दरअसल, दूरदराज के क्षेत्रों (Remote Areas) में वायरस जल्दी से नहीं पहुंच पाता है। लेकिन, इन जगहों से एचएमपीवी वायरस के मामलों की पुष्टि हुई है। दूरदराज के क्षेत्रों तक वायरस फैलने के कई कारण हो सकते हैं। इनमें शामिल हैं-
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।