
अंजू रावत
अंजू रावत एक अनुभवी हेल्थ, फिटनेस, रिलेशनशिप, ब्यूटी और लाइफस्टाइल लेखक हैं, जिन्हें इन विषयों पर लिखने ... Read More
Written By: Anju Rawat | Updated : January 10, 2025 12:47 PM IST
HMPV Virus in India: चीन के बाद भारत में भी एचएमपीवी वायरस के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। भारत में अभी तक एचएमपीवी वायरस के 12 मामले दर्ज हो चुके हैं। बीते 9 जनवरी को 80 वर्षीय बुजुर्ग में एचएमपीवी वायरस का केस दर्ज हुआ। भारत में बुजुर्गों में एचएमपीवी वायरस के मामले बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। इससे पहले एचएमपीवी के ज्यादातर मामले बच्चों में सामने आए थे। भारत में एचएमपीवी वायरस का पहला मामला 6 जनवरी, 2025 को दर्ज हुआ था।
गुजरात में एचएमपीवी वायरस के अभी तक कुल 3 केस दर्ज किए जा चुके हैं। इनमें से 2 मामले अहमदाबाद से सामने आए हैं। बीते दिन यानी 9 जनवरी को 80 साल के बुजुर्ग में एचएमपीवी वायरस की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अहमदाबाद के स्टर्लिंग हॉस्पिटल में उनका इलाज जारी है।
80 साल के बुजुर्ग को जब सांस लेने में तकलीफ हुई, तो उन्हें अस्पताल ले जाया गया। वहां, उनका एचएमपीवी वायरस का टेस्ट (HMPV Virus Test) करवाया गया, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। कहा जा रहा है कि 80 साल के मरीज में कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनका इलाज चल रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 80 साल का बुजुर्ग मरीज अस्थमा से भी पीड़ित है। हालांकि, अभी उनकी हालत को स्थिर बताया जा रहा है।
आपको बता दें कि अभी तक भारत में एचएमपीवी वायरस के कुल 12 मामले सामने आ चुके हैं। भारत में सबसे पहले बच्चों में एचएमपीवी वायरस के मामले सामने आए थे। हालांकि, अब युवाओं और बुजुर्गों में भी इस बीमारी के मामले दर्ज किए जा रहे हैं।