Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
चीन में वैज्ञानिकों की एक टीम ने कोरोना वायरस के एक नये स्ट्रेन की खोज की है। यह नया वायरस चमगादड़ों में पाया गया है और वैज्ञानिकों ने इसे एचकेयू5-सीओवी-2 (HKU5-CoV-2) नाम दिया है। वैज्ञानिकों के अनुसार यह नया वायरस इंसानों को आसानी से संक्रमित कर सकता है। मिली जानकारी के अनुसार, सीनियर साइंटिस्ट शी झेंगली की टीम ने इस वायरस की खोज की है। नये वायरस का पता चलने के साथ ही जानवरों से इंसानों में फैलने वाली एक और बीमारी का खतरा जताया जा रहा है और यह खबर सुनने वाले लोगों में डर का माहौल है।
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, रिसर्च के दौरान शोधकर्ताओं ने पाया कि एचकेयू5-सीओवी-2 (HKU5-CoV-2) वायरस मनुष्यों के शरीर में एसीई2 रिसेप्टर से जुड़ सकता है। बता दें कि यह वही रिसेप्टर है जिससे माध्यम से कोविड-19 फैलाने वाला एसएआरएस-सीओवी-2 (SARS-CoV-2) वायरस लोगों के शरीर में प्रवेश करता है।
कोविड वायरस से मिलते-जुलते व्यवहार के कारण अब यह आशंका जतायी जा रही है कि HKU5-CoV-2 के कारण दोबारा संक्रमण फैल सकता है और एक नयी बीमारी जन्म ले सकती है। हालांकि, वायरस के बारे में सही जानकारी के लिए अभी और रिसर्च की जरूरत है।
न्यूजवीक में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, यह नया वायरस मनुष्यों के शरीर में एसीई2 रिसेप्टर से बहुत ही आसानी से जुड़ सकने में सक्षम है। लैब में किए गए टेस्ट में पाया गया कि नया वायरस ह्यूमन सेल्स और शरीर के अलग-अलग हिस्सों में संक्रमण फैला सकता है।
हालांकि, अभी तक वैज्ञानिकों की तरफ से यह अनुमान नहीं जताया गया है कि नये वायरस एचकेयू5-सीओवी-2 की वजह से कितनी तेजी से संक्रमण फैल सकता है या यह वायरस तुरंत किसी बड़ी बीमारी का खतरा पैदा करेगा या कुछ समय बाद।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।