Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
HIV and Gut Health: एचआईवी और गट हेल्थ दोनों के बीच अब तक किसी भी संबंध के बारे में नहीं बताया गया है। लेकिन हाल ही में आए शोध इस ओर संकेत करता है कि कैसे एचआईवी संक्रमण से पहले, आंत के बैक्टीरिया में बदलाव आना शरू हो जाते हैं। ये बदलाव आम लोगों की तुलना में बहुत ही अलग होते हैं। शोध में बताया गया है कि संक्रमण से पहले, एचआईवी वाले पुरुषों में एंटी इंफ्लेमेटरी साइटोकिन्स और बायोएक्टिव लिपिड थे, जो दोनों प्रणालीगत सूजन से जुड़े हैं और ये शरीर में लगातार इस संक्रमण को बढ़ा सकते हैं।
पीयर-रिव्यू जर्नल ईबायोमेडिसिन में प्रकाशित UCLA-led रिसर्च में इस बात का पता चलता है कि कैसे HIV से पहले गट बैक्टीरिया प्रभावित हो सकते हैं। शोध के अनुसार, कुछ आंत बैक्टीरिया जो कि नॉर्मल लोगों में होते हैं, वो एचआईवी वाले रोगियों में नहीं होते हैं। साथ ही शोध में पता चलता है एचआईवी संक्रमण, दोनों ही लोगों में अलग और भिन्न हो सकते हैं।
यूसीएलए में संक्रामक रोगों के विभाग, मेडिसिन के सहायक प्रोफेसर डॉ. जेनिफर फुल्चर के अनुसार, निष्कर्ष बताते हैं कि आंत माइक्रोबायोम एचआईवी संक्रमण के जोखिम को प्रभावित कर सकता है।
जैसे कि, उन्होंने पुरुषों के साथ यौन संबंध रखने वाले 27 पुरुषों से संक्रमण से पहले और बाद में एकत्र किए गए आंत माइक्रोबायम नमूनों की जांच की। फिर उन्होंने उन नमूनों की तुलना उन 28 पुरुषों से की, जिनमें संक्रमण के लिए समान व्यवहार संबंधी जोखिम कारक थे, लेकिन उन्हें एचआईवी नहीं था। शोधकर्ताओं ने पाया कि पहले वर्ष के दौरान संक्रमित पुरुषों के आंत बैक्टीरिया में बहुत कम बदलाव आया था। हालांकि, उन्होंने पाया कि एचआईवी संक्रमित पुरुषों में संक्रमित होने से पहले उनके असंक्रमित समकक्षों की तुलना में आंत बैक्टीरिया में पहले से मौजूद अंतर था। एचआईवी पीड़ितों में बैक्टेरॉइड प्रजातियां कम थीं। जबकि, स्वस्थ लोगों में ये ज्यादा था।
शोधकर्ताओं का कहना है कि यह एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है जिसे बेहतर ढंग से समझने के लिए और शोध की जरुरत है कि ये बैक्टीरिया एचआईवी संचरण को प्रभावित कर सकते हैं या नहीं।