Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

हिमाचल में 29 दिसंबर को इन 5 जगह पर होगी बर्फबारी! नए साल के जश्न के लिए सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला

Himachal Tourism News : हिमाचल में हजारों की तादात में लोग पहुंचने लगे हैं, जिसको देखते हुए सरकार ने ये फैसला किया है कि राज्य के सभी रेस्तरां, ढाबा, चाय और खाने पीने की दुकानें 2 जनवरी तक 24 घंटे और सातों दिन खुलेंगी।

हिमाचल में 29 दिसंबर को इन 5 जगह पर होगी बर्फबारी! नए साल के जश्न के लिए सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला
हिमाचल में 29 दिसंबर को इन 5 जगह पर होगी बर्फबारी! नए साल के जश्न के लिए सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला

Written by Jitendra Gupta |Published : December 28, 2022 3:20 PM IST

Himachal Tourism News : नए साल के जश्न की तैयारियां लगभग शुरू हो चुकी हैं और हर राज्य में इसके लिए अलग-अलग दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इस बीच हिमाचल प्रदेश भी नए साल की तैयारियों में जुट गया है क्योंकि राज्य में हजारों की तादात में लोग पहुंचने लगे हैं, जिसको देखते हुए सरकार ने ये फैसला किया है कि राज्य के सभी रेस्तरां, ढाबा, चाय और खाने पीने की दुकानें 2 जनवरी तक 24 घंटे और सातों दिन खुलेंगी। हालांकि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रेस्तरां को पूरी रात खोलने का फैसला उनके मालिक पर छोड़ा है। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर।

5 जिलों में बर्फबारी के आसार

नए साल के दिन जैसे-जैसे पास आ रहे हैं वैसे-वैसे उत्तर भारत के इस राज्य में पर्यटकों की संख्या में वृद्धि देखने को मिल रही है। कड़ाके की ठंड और कोविड के मामलों में वृद्धि के बावजूद लोग जश्न की तैयारियों के साथ हिमाचल पहुंच रहे हैं। वहीं भारतीय मौसम विभाग ने 29 दिसंबर को राज्य के 5 जिलों में बर्फबारी की संभावना जताई है।

यहां-यहां होगी बर्फबारी

मौसम विभाग के सीनियर साइंटिस्ट संदीप कुमार शर्मा का कहना है कि हमें 29 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ की आशंका है, जिसकी वजह से लाहौल-स्पीती, किन्नौर, चंबा, कुल्लू और शिमला जिले के कुछ हिस्सों में बर्फबारी की संभावना है। बता दें कि बीते 24 घंटे के दौरान बिलासपुर, ऊना और मंडी जिले में शीत लहर का प्रकोप बढ़ गया है, जिसके मद्देनजर इन इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। हालांकि हमने आज लाहौल-स्पीति, चंबा और कुल्लू में बर्फबारी की आशंका जताई की है।

शून्य से नीचे गिरा तापमान

बात करें राज्य के तापमान की तो मंगलवार को राज्य का न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिर गया और ऊंचाई पर स्थित इलाकों पर जमा देने वाली सर्दी की शुरुआत हुई। वहीं कुछ इलाकों में तापमान शून्य से नीचे जा पहुंचा है।

कहां-कहां जीरो हुआ तापमान

जनजातीय लाहौल घाटी में स्थित कीलौंग में माइनस 7.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं कुसुमसेरी में माइनस 5 डिग्री, कल्पा में माइनस 3.6 डिग्री, मनाली में माइनस 0.6 डिग्री और भुंतर में माइनस 0.4 डिग्री। वहीं सोलन और शिमला में 2.3 डिग्री और 4.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

इन राज्यों में घने कोहरे के आसार

भारतीय मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में घने कोहरे की संभावना जताई है। हल्की हवा और नमी की वजह से कोहरा हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के उत्तरी इलाकों में भी अगले 24 घंटे के दौरान घना कोहरा छा सकता है। हालांकि कुछ वक्त बाद इसकी तीव्रता और फैलाव में कमी हो सकती है।

About the Author

... Read More