Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

पेट में दर्द के कारण हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अस्पताल में भर्ती, दिखे ये लक्षण भी

पेट में संक्रमण के कारण सुखविंदर सिंह सुक्खू को अस्पताल में भर्ती किया गया था। उनका अल्ट्रासाउंड किया गया है जिसकी रिपोर्ट आ चुकी है।

पेट में दर्द के कारण हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अस्पताल में भर्ती, दिखे ये लक्षण भी

Written by Sadhna Tiwari |Updated : October 27, 2023 12:29 AM IST

Himachal Pradesh CM Hospitalized: पेट में तेज दर्द और तकलीफ महसूस होने के कारण गुरुवार को हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को अस्पताल में भर्ती कराया गया। समाचार एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार पेट में दर्द की शिकायत के बाद मुख्यमंत्री सुक्खू (Sukhvinder Singh Sukhu) को  इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ( Indira Gandhi Medical College and Hospital, Shimla) में भर्ती कराया गया है।

मीडिया से बात करते हुए आईजीएमसीएच (IGMCH) के चिकित्सा अधीक्षक राहुल राव ने कहा कि, पेट में संक्रमण (stomach infection) के कारण सुखविंदर सिंह सुक्खू को अस्पताल में भर्ती किया गया था। उनकी अल्ट्रासाउंड (ultrasound) रिपोर्ट भी नॉर्मल है और अब उनकी स्थिति पहले से बेहतर है और स्थिर। इसी तरह मुख्यमंत्री की अन्य मेडिकल रिपोर्ट्स और टेस्ट्स का रिजल्ट भी नॉर्मल है।

वहीं, मुख्यमंत्री के चीफ मीडिया सेक्रेटरी नरेश चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री सुक्खू की तबियत अब स्थिर हैं और उनके पेट का दर्द (stomach pain) कम हो गया है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News

पेट में इंफेक्शन के कारण क्या हैं? (Causes of stomach infection)

  • गंदा पानी पीने से
  • दूषित या बासी भोजन खाने से
  • फूड पॉयजनिंग
  • पहले से कटे हुए फल, सब्जियां या सलाद खाने से

पेट में इंफेक्शन के लक्षण क्या हैं? (Symptoms of stomach infection)

  • पेट में दर्द महसूस होना (stomach pain)
  • मरोड़ें उठना या क्रैम्प्स  (abdominal cramps)
  • बार-बार बाथरूम जाने की जरूरत , दस्त या डायरिया
  • मल में खून निकलना (Blood in stool)
  • मतली और उल्टी आना (nausea and vomiting)
  • तेज या हल्का-फुल्का बुखार  (fever)
  • कंपकंपी या ठंड महसूस होना (chills)
  • तेज सिरदर्द ( headache)
  • मसल्स में दर्द  (muscles pain or cramps)
  • वजन कम होना  (weight loss)