नया एक्सरसाइज ट्रेंड HIIPA जो बहुत कम समय में आपको फिट करती है

HIIPA Exercise के वैसे तो कई लाभ होते हैं लेकिन यह हमेशा बैठे रहने वाले इंसान को धीरे-धीरे फिट बना सकती है। इसके लिए उनको बहुत ज्यादा मेहनत की भी जरूरत नहीं होती है।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : February 23, 2019 3:16 PM IST

एक्सरसाइज को लेकर अभी तक यह माना जाता है कि कोई भी शारिरिक गतिविधि एक्सरसाइज में या फिटनेस के लिए तब ही फायदेमंद होती है जब वह 10 मिनट तक की जाय। हलांकि यह बात किसी उच्च गुणवत्ता वाले तथ्य पर आधारित नहीं थी।

2018 में अमेरिकियों के लिए शारीरिक गतिविधि दिशानिर्देशों में बदलाव कर दिया गया है। अब यह स्पष्ट कर दिया गया है कि कोई भी शारीरिक गतिविधि हेल्थ के लिए फायदेमंद हो सकती है इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह कितने देर की गयी है।

जार्ज वाशिंगटन विश्वविद्यालय के लोरेटा डिपिएत्रो के अनुसार सब कुछ मायने रखता है, वो चाहे थोड़ी दूर साइकिल चलाना हो या कुछ दूर पैदल चलना। दिन में शरीर द्वारा किया गया हर काम हेल्थ के लिए फायदेमंद है।

हिना खान के वर्कआउट वीडियो से पता चलता है कि सेक्सी व फिट बॉडी कैसे बनती है।

वो बताते हैं कि हाई-इंटेंसिटी वाली इंटरवेल ट्रेनिंग के बारे में आप लोगों ने सुना होगा जो थोड़े से आराम के बाद तेजी से की जाने वाली गतिविधि है। यह 6 सेकंड से 4 मिनट की हो सकती है जिसमें 30 सेकंड से 4 मिनट तक का बीच में आराम का समय रहता है। आजकल इस एक्सरसाइज को HIIT के नाम से जाना जाता है।

ज्यादातर लोगों में यह सोच आ गयी है कि जिम ही वो जगह है जहां पर फिटनेस को पाया जा सकता है। हेल्दी हार्ट और फिटनेस के लिए जिम करना जरूरी है। लेकिन जर्नल ऑफ स्पोर्ट्स मेडिसिन में प्रकाशित एक नया शोध बताता है कि यह सच नहीं है।

क्या है HIIPA एक्सरसाइज ?

HIIPA-Exercise-trends-High-intensity-interval-training

हाई इंटेसिटी वाली आकस्मिक शारीरिक गतिविधि जिसे HIIPA के नाम से जाना जा रहा है। यह इंसान के डेली लाइफ में शामिल किया जा सकता है। इसमें 1 या 2 मिनट के लिए बहुत तेज गतिविधि की जाती है, यह आपको तेज सांस लेने और छोड़ने का एहसास कराने के लिए पर्याप्त होता है।

मात्र 2 एक्सरसाइज हार्ट अटैक के खतरे को 80 प्रतिशत कम देती हैं।

HIIPA एक तरह से HIIT के सिंद्धांत पर काम करता है। लेकिन इसको करने के लिए किसी विशेष तैयारी की जरूरत नहीं होती है। उदाहरण के लिए आपा सीढ़ियां चढ़ रहे हैं तो तेजी से चढ़ने लगें या फिर कहीं घूम रहे तो तो 300 या 600 फीट तेजी से दोड़ लें।

HIIPA एक्सरसाइज करने के लिए किसी प्रकार के समय की प्रतिबद्धता की जरूरत नहीं होती है। जो लोग अपने आप को फिट रखना चाहते हैं वो लिफ्ट का इंतजार करने की जगह तेजी से कुछ सीढ़िया चढ़ कर रूकें और फिर चढ़ने लगें उनकी HIIPA एक्सरसाइज हो जायेगी।

सुबह की डाइट रखती है आपको फिट लेकिन प्रोटीन के लिए क्या खाएं ?

HIIPA Exercise के वैसे तो कई लाभ होते हैं लेकिन यह हमेशा बैठे रहने वाले इंसान को धीरे-धीरे फिट बना सकती है। इसके लिए उनको बहुत ज्यादा मेहनत की भी जरूरत नहीं होती है।

जैसा की हम सभी जानते हैं कि अगर हमारी शारीरिग गतिविधि अच्छी रहती है तो हार्ट हेल्थ बेहतर रहता है। 8 प्रकार के कैंसर का खतरा भी कम होता है। टाइप-2 डायबिटीज और हाई ब्लडप्रेशर को भी संयमित करती है यह HIIPA Exercise.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source