रात में बार-बार ब्लड प्रेशर बढ़ने से दिमाग पर हो सकता है असर, बढ़ता है अल्ज़ाइमर्स का ख़तरा

हाल ही में एक स्टडी के परिणामों के आधार पर शोधकर्ताओं ने यह दावा किया है। इस स्टडी के मुताबिक दिन की बजाय रात के समय ब्लड प्रेशर का स्तर बुज़ुर्गों के दिमाग पर असर करता है। ( Alzheimer's disease risk)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : February 9, 2021 1:17 PM IST

Alzheimer's Disease Risk: रात के समझ ब्लड प्रेशर बढ़ने से बुज़ुर्गों में अल्ज़ाइमर्स की बीमारी (Alzheimer's Disease) का डर बढ़ जाता है। हाल ही में उप्पसाला यूनिवर्सिटी (Uppsala University.) द्वारा की गयी एक स्टडी के परिणामों के आधार पर शोधकर्ताओं ने यह दावा किया है। इस स्टडी के मुताबिक दिन की बजाय रात के समय ब्लड प्रेशर का स्तर बुज़ुर्गों के दिमाग पर असर करता है।

जर्नल हाइपरटेंशन (Hypertension) में प्रकाशित इस स्टडी में स्वीडेन के एक हजार से अधिक बुजुर्ग पुरुषों को शामिल किया गया। 24 वर्षों तक चली इस स्टडी के प्रतिभागियों में कुछ लोग ऐसे भी थे जिनकी उम्र 70 वर्ष से अधिक थी। एक्सपर्ट्स के अनुसार, व्यवहार और दिमागी सूझबूझ से जुड़ी सभी समस्याओं को डिमेंशिया कहकर वर्गीकृत कर दिया जाता है। ब्लड प्रेशर जैसे कई कारण इसे प्रभावित करते हैं और इन समस्याओं के बढ़ने की वजह बनती हैं। (Blood Pressure and Alzheimer's Risk)

रात में ब्लड प्रेशर से बढ़ता है अल्ज़ाइमर्स का ख़तरा

एक्सपर्ट्स के अनुसार किसी स्वस्थ व्यक्ति के शरीर में 24 घंटों में सबसे कम ब्लड प्रेशर रात के समय ही होता है। डॉक्टर्स इस स्थिति को डिपिंग (dipping) कहते हैं। लेकिन, वहीं कुछ लोगों में ब्लड प्रेशर का यह पैटर्न  उल्टा होता है जिसे रिवर्स डिपिंग(reverse dipping)कहते हैं।

एक्सपर्ट्स ेक अनुसार, रात का समय दिमाग के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। कई स्टडीज़ में कहा गया है कि रात में सोते समय जानवरों के दिमाग की नैचुरल सफाई होती है। अनियंत्रित ब्लड प्रेशर से इस प्रक्रिया पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इसी तरह मनुष्यों में भी सोते समय दिमाग की कार्यप्रणालियां इसे बेहतर बनाने का काम करती हैं।  स्टडी के दौरान शोधकर्ताओं ने यह पता लगाने की कोशिश की कि, हाई ब्लड प्रेशर या रिवर्स डिपिंग की स्थिति में डिमेंशिया का रिस्क कितना अधिक रहता है।

स्टडी के अंत में निष्कर्ष निकाला गया कि, रिवर्स डिपिंग की स्थिति में उम्रदराज़ लोगों में डिमेंशिया का खतरा  1.64 गुना अधिक रहा। इस आधार पर यह निष्कर्ष निकाला गया कि  रिवर्स डिपिंग या रात के समय ब्लड प्रेशर बढ़ने से अल्ज़ाइमर्स का खतरा बढ़ता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source