Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
देश में कोरोनावायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य अधिकारियों ने लोगों से इसके प्रसार को रोकने के लिए हर जरूरी कदम उठाने की सलाह दी है। जिस तरीके से ये तेजी से फैलने वाला वेरिएंट ओमिक्रोन फैल रहा है उसके मद्देनजर सभी के लिए कोविड के अनुरूप नियम अपनाए जाने की जरूरत है। इसका मतलब ये है कि आपको मास्क पहनने की जरूरत है, सोशल डिस्टेंसिंग फॉलो करने और स्वच्छता नियमों का पालन करना होगा, इसके अलावा आपको कुछ स्थानों पर विशेष रूप से सुरक्षित रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं आपको किन जगहों पर विशेष रूप से सावधानी बरतने की जरूरत है।
जी हां, ये बात सही है क्योंकि सार्वजनिक परिवहन संक्रमण का केंद्र बन सकता है। फिर चाहे आप हवाई यात्रा कर रहे हों या फिर ट्रेन और बस से कहीं जा रहे हों आपको इस बात का विशेष ख्याल रखने की जरूरत है कि ऐसा करने से आप न केवल खुद को जोखिम में डाल रहे हैं बल्कि दूसरे लोगों को भी वायरस का शिकार बना सकते हैं, खासकर आपमें अगर कोई लक्षण नहीं है लेकिन आप संक्रमित है। वायरस के फैलने की दर और बिना लक्षणों वाले रोगियों से फैलने का खतरा आपको यात्रा करने के दौरान खतरे को बढ़ा सकता है। इन दिनों में किसी भी तरह की सार्वजनिक यात्रा जोखिम भरा होता सकता है क्योंकि आप कहीं भी दूसरों से 6 फीट की दूरी नहीं रख सकते हैं। इसके अलावा आप इन जगहों पर दूषित सतह को छू सकते हैं, जो वायरस के फैलने का सबसे बड़ा जोखिम हो सकता है।
कोरोनावायरस का ओमिक्रोन वेरिएंट बहुत ही संक्रामक है और निकट संपर्क से भी फैल सकता है, यही कारण है कि भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचने की सलाह दी जा रही है। इसके अलावा, आपको बंद कमरे या फिर जहां हवा पास न होती हो उन जगहों पर जाने से बचें। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, ऐसा इसलिए है क्योंकि इन जगहों पर एयरोसोल हवा में ही कैद रहते हैं और आप एक दूसरे के करीब रहकर संवाद करते हैं, जिससे वायरस के फैलने का खतरा बरकरार रहता है। इसी कारण से भीड़-भाड़ वाले रेस्तरां के अंदर खाना खाने से बचें क्योंकि ये बहुत असुरक्षित है, खासकर ओमिक्रोन के मामले में।
नए साल की पार्टी भले ही खत्म हो गई हो लेकिन लोग पार्टी करने और मौज-मस्ती करने की अलग-अलग वजह ढूंढ ही निकाल लेते हैं। लेकिन अगर आप अपने घर पर ही पार्टी रख रहे हैं और उसमें ढेर सारे लोगों को बुला रहे हैं तो आपके लिए एक बुरा विचार हो सकता है। जैसा कि पहले भी ये बात साफ हो चुकी है कि कोरोनावायरस बहुत तेजी से फैलने वाला वायरस है जो हवा में फैल सकता है, आपके लिए खतरनाक भी साबित हो सकता है। इसलिए यह याद रखें कि इनडोर कोई भी गैदरिंग बहुत सिद्ध हो सकती है क्योंकि इस दौरान लोग हंसते हैं, चिल्लाते हैं, छींकते हैं और ये सभी चीजें वायरस के फैलने की निशानी है।
अगर आप सैलून में बाल कटवाने जा रहे हैं तो थोड़ा रुकिए क्योंरि इन दिनों ये अच्छा विचार नहीं हो सकता है। बाल कटवाने के लिए सैलून जाना आपको जोखिम में डाल सकता है क्योंकि आप न केवल अपने नाई या स्टाइलिस्ट के सामने हवा में सांस ले रहे हैं, बल्कि उनके बहुत करीब भी होते हैं। मास्क पहनने से भले ही आपको संक्रमण से सुरक्षा मिलती है लेकिन ये 100 फीसदी सेफ नहीं होता है।