वर्ल्ड ओबेसिटी डे: जानें क्यों वेट लॉस और ब्लड शुगर डायट में शामिल की जाती है मलबेरी ?

मलबेरी के फल की ही तरह इसकी पत्तियां भी शरीर में से फैट कम करने में मदद करती हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : October 10, 2018 5:49 PM IST

मलबेरी एक ऐसा फल है जो खट्टे-मीठे और रसीले स्वाद के लिए जाना जाता है। बच्चों की पसंदीदा मलबेरी को आपने शायद कुछ विशेष तरह की डायट खाने वालों की प्लेट में भी ज़रूर देखा होगा। खासकर वेट लॉस और डायबिटीज़ कंट्रोल करने की कोशिश कर रहे हैं लोगों को मलबेरी खाने की सलाह दी जाती है। इसके पीछे की वजह है मलबेरी के वो गुण जो वेट लॉस को बढ़ाते हैं। विभिन्न स्टडीज़ में यह बात कही गयी है कि मलबेरी का फल और यहां तक कि उसकी पत्तियां भी हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं।

साल 2008 में प्रकाशित एक रिसर्च के परिणाम दर्शाते हैं कि मलबेरी की पत्तियों में एंटीऑक्सीडेटिव प्रभाव होते हैं जो शरीर में से खराब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करती है साथ ही आर्टरीज को सिकुड़ने से भी रोकती हैं।

चीन की मेडिकल पद्धति में बहुत पहले से मलबेरी की पत्तियों को डायबिटीज और कैंसर के इलाज में उपयोग किया जाता रहा है। साल 2012 में एक शोध के अनुसार इस बात की पुष्टि हुई की मलबेरी के पत्तियों में एंटी-इंफ्लेमेटरी क्षमताएं होती हैं। इसलिए मलबेरी की पत्तियों के चाय का सेवन करें।

मलबेरी के फल की ही तरह इसकी पत्तियां भी शरीर में से फैट कम करने में मदद करती हैं। साल 2013 में प्रकाशित एक शोध के अनुसार मलबेरी का फल और इसकी पत्तियों का एक साथ सेवन आपको मोटापा से दूर रखने में काफी असरदार है। इसलिए मोटापे से परेशान लोग इन पत्तियों की चाय को रोजाना डायट में शामिल करें।

डायबिटीज के मरीज ब्लड में ग्लूकोज की मात्रा बढ़ जाने के कारण स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों के शिकार हो जाते हैं। इन पत्तियों के चाय के सेवन से ना सिर्फ ब्लड ग्लूकोज लेवल कम होता है बल्कि ये नसों को होने वाले नुकसान से भी बचाती हैं। ऐसे में मलबेरी की पत्तियों से बनी चाय पीने की सलाह भी दी जाती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source