Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Stroke Risk In Diabetes Patients: डायबिटीज की बीमारी में शरीर के हर ऑर्गन को नुकसान पहुंच सकता है वहीं, हार्ट को भी डैमेज से सुरक्षित रख पाना मुश्किल ही होता है। चीनी शोधकर्ताओं द्वारा की गयी एक स्टडी में यह खुलासा किया गया है कि डायबिटीज के ऐसे मरीज जिन्हें हाई ब्लड प्रेशर की भी समस्या होती है उनमें स्ट्रोक का रिस्क बहुत अधिक होता है। जर्नल डायबिटीज एंड मेटाबोलिक सिंड्रोम क्लिनिकल रिसर्च एंड रिव्यूज में प्रकाशित इस अध्ययन में यह बात पता चली है कि सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर (Cumulative systolic blood pressure) का स्तर टाइप 2 डायबिटीज (Type 2 Diabetes) के मरीजों में स्ट्रोक के रिस्क को बढ़ाने वाला कारण हो सकता है।
चीन में सेंट्रल साउथ यूनिवर्सिटी की टीम ने इस स्टडी के परिणामों के बारे में बात करते हुए कहा कि टाइप 2 डायबिटीज वाले लोगों में ब्लड प्रेशर से स्ट्रोक का रिस्क बढ़ सकता है। इस स्टडी की आधार पर यह कहा जा सकता है ब्लड प्रेशर रीडिंग्स पर ध्यान रखने से स्ट्रोक के खतरे को समझने में मदद हो सकती है।
स्टडी के लिए टीम ने 8,282 लोगों पर 6 साल से अधिक समय तक रिसर्च की। स्टडी के अंत में परिणाम से यह पता चला कि ब्लड प्रेशर लेवल और नाड़ी पर दबाव (Pulse pressure) ने स्वतंत्र रूप से स्ट्रोक का उच्च जोखिम दिखाया। इसका अर्थ है कि बीपी और स्ट्रोक के बीच एक मजबूत संबंध है।
जैसा कि डायबिटीज औऱ हाई ब्लड प्रेशर दोनों ही हेल्थ प्रॉब्लम्स दुनिया भर में स्वास्थ्य से जुड़ी बड़ी चुनौतियां बन चुकी हैं। स्टडी से पता चला है कि डायबिटीज के मरीजों में अन्य लोगों की तुलना में इस्केमिक स्ट्रोकका खतरा 100 से 400 प्रतिशत अधिक है।
वहीं, स्ट्रोक वाले डायबिटीज रोगियों को लंबे समय तक अस्पताल में बी रहना पड़ सकता है। साथ ही इनमें किसी अंग के पूरी तरह खराब होने और मृत्यु का रिस्क भी अधिक हो सकता है। स्टडी में बताया गया है कि डायबिटीज मरीजों में आम तौर पर देखी जाने वाली हाई ब्लड प्रेशर की समस्या स्ट्रोक का सबसे अधिक खतरा उत्पन्न करती है।