केरल : रैट फीवर से मरने वालों की संख्या 9 हुई, राज्य में हाई अलर्ट

पिछले तीन दिनों में इससे मरने वालों की संख्या नौ हुई।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : September 4, 2018 10:25 AM IST

भीषण बाढ़ से उबर रहे केरल में सोमवार को रैट फीवर से दो और लोगों की मौत होने से पिछले तीन दिनों में इससे मरने वालों की संख्या नौ हो गई है। इसे देखते हुए राज्य में तीन हफ्ते के लिए हाई अलर्ट लागू कर दिया गया है। कोझिकोड और पथानमतिट्टा जिलों में 71 और लोगों में इस बीमारी के लक्षण मिले हैं।

यह बीमारी जानवरों से इंसानों में फैलती है और बाढ़ के दौरान इसका खतरा बढ़ जाता है।

कासरगोड जिले को छोड़कर बारिश और बाढ़ से राज्य के अन्य सभी 13 जिले प्रभावित हुए हैं। राज्य में लगभग 20 लाख लोग बाढ़ के पानी के संपर्क में आए हैं जिसके कारण सरकार को इन लोगों से जरूरी उपचारात्मक कदम उठाने के लिए कहना पड़ा है।

स्वास्थ्य मंत्री के.के. शैलजा ने एक समीक्षा बैठक संबोधित करने के बाद यहां संवाददाताओं से कहा कि केरल में अगले तीन सप्ताह तक हाई अलर्ट रहेगा।

यह भी पढ़ें - क्या पेरेंट्स से बच्चों में भी जाती है हाइपरहाइड्रोसिस की बीमारी?

उन्होंने कहा, "घबराने की कोई जरूरत नहीं है..ऐसे मामले बाढ़ के कारण बढ़ गए हैं। कई दिशा-निर्देश जारी होने के बावजूद लोग अनसुना कर रहे हैं।"

उन्होंने कहा कि सभी अस्पतालों में जरूरी दवाओं का भंडारण कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें - लंबी उम्र चाहिए तो चलें एक मिनट में 80 कदम

कोझिकोड में इसके सबसे ज्यादा मामले पाए जाने के बाद कोझिकोड मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में इसके लिए औरों से अलग एक पृथक वार्ड खोल दिया गया है।

स्रोत:IANS Hindi.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source