... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Updated : July 9, 2020 11:41 AM IST
45 की उम्र के बाद महिलाओं के जीवन में खुशिया ला सकता है ये टी-शर्ट, वैज्ञानिकों का दावा
Hi-Tech T-Shirt : चीन के वैज्ञानिकों ने एक अनोखी टी-शर्ट तैयार की है। यह टी-शर्ट 45 साल से अधिक उम्र की महिलाओं की जिंदगी में काफी खुशियां (Hi-Tech T-Shirt) ला सकती है। दरअसल, 45 की उम्र के बाद अधिकतर महिलाएं मेनोपॉज की शिकार हो जाती हैं, मेनोपॉज के दौरान शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं, जिसके कारण महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। चीन द्वारा तैयार इस टी-शर्ट में महिलाओं की समस्याओं का इलाज छिपा हुआ है।
ये टीशर्ट 24 घंटे शरीर से निकलने वाले पसीने और तापमान को मापेगी। मेनोपॉज के करीब पहुंचने वाली महिलाओं में हॉट फ्लैशेज (Hi-Tech T-Shirt) के कारण बहुत सी परेशानियां होने लगती हैं। हॉट फ्लैशेज एक अवस्था है, जिसमें महिलाओं को ज्यादा पसीना आना, पेट में दर्द, गर्दन और पीठ में दर्द और चिड़चिड़ापन की शिकायतें रहती हैं। इस वजह से उनके शरीर में बहुत अधिक परिवर्तन होता है। सबसे अच्छी बात ये है कि यह टी-शर्ट प्रत्येक 30 सेकंड के अंतराल पर शरीर का तापमान मापेगी। इससे मेनोपॉज के कारण होने वाली परेशानियां का समय से पहले इलाज हो सकेगा।
चीन के द्वारा तैयार इस टी-शर्ट में बहुत ही सारे सेंसर लगे हुए हैं, जो टी-शर्ट के सहारे स्किन में चिपके होते हैं। इस टी-शर्ट में पतले तार के जरिए किनारे में एक छोटा सा कंप्यूटर डिवाइस लगा है, जो इसे कंट्रोल करेगी। इसे ब्लूटूथ से जोड़कर डॉक्टर के कंप्यूटर तक प्रत्येक 30 सेकंड में डाटा भेजा जा सकेगा।
WHO ने माना हवा से भी फैलता है कोरोना वायरस, वैज्ञानिकों के दावे को बताया सही
ग्वांगझू यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों का दावा है कि यह 45 साल या फिर उससे अधिक उम्र की महिलाओं के लिए मददगार साबित हो सकती है। खासकर ऐसी महिलाओं को जिन्हें मेनोपॉज से संबंधित कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
इंसान के दिमाग को तबाह कर सकता है ये यह खतरनाक अमीबा, डॉक्टर्स ने किया सतर्क