... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : July 28, 2018 7:40 PM IST
वायरल हेपेटाइटिस (एचबी) को लेकर जागरूकता और उपचार की कमी से प्रोग्रेसिव लीवर डैमेज और फाइब्रोसिस एवं लीवर कैंसर जैसी खतरनाक स्थितियां पैदा हो सकती हैं। इसके परिणामस्वरूप देश में हर साल लगभग 4.1 लाख मौतें हो सकती हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के ताजा आंकड़ों से इस बात का खुलासा हुआ है। भारत में वायरल हेपेटाइटिस एक प्रमुख सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौती बना हुआ है।
हार्ट केयर फाउंडेशन (एचसीएफआई) के अध्यक्ष डॉ. के. के. अग्रवाल ने कहा, "एचबी वायरस संक्रमित रक्त या शरीर के अन्य तरल पदार्थों के माध्यम से फैलने वाला अत्यधिक संक्रामक रोग है और यह मुख्य रूप से माताओं से उनके शिशुओं या बच्चों के बीच संचारित होता है। इसका कोई इलाज नहीं है, लेकिन एंटीवायरल दवाएं लक्षणों से निपटने में प्रभावी साबित होती हैं।"
हेपेटाइटिस बी के शुरुआती लक्षण गैर-विशिष्ट हो सकते हैं और इसमें बुखार, फ्लू जैसी तकलीफ तथा जोड़ों में दर्द शामिल हो सकता है। तीव्र हेपेटाइटिस के लक्षणों में थकान, भूख की कमी, मतली, पीलिया और पेट के दाईं ओर दर्द शामिल हो सकता है।
डॉ. अग्रवाल ने बताया, "किसी भी वायरस के कारण होने वाला तीव्र हेपेटाइटिस आमतौर पर सेल्फ-लिमिटिंग होता है और इसके लिए अच्छा आहार, पूर्ण आराम और लक्षणों के उपचार की आवश्यकता होती है। गंभीर वायरल हेपेटाइटिस में एक्यूट लिवर फेलियर के मामलों में अस्पताल में तत्काल भर्ती की आवश्यकता हो सकती है। मरीज को गहन उपचार और यकृत प्रत्यारोपण की भी आवश्यकता हो सकती है।"
उन्होंने कहा, "क्रोनिक हेपेटाइटिस बी और सी का ओरल एवं इंजेक्शन दोनों एंटीवायरल दवाओं के साथ इलाज किया जा सकता है। हेपेटाइटिस सी वायरस (एचसीवी) अब इलाज योग्य है और एचबीवी दवा से इसे नियंत्रित किया जा सकता है। यह टीका हेपेटाइटिस ए वायरस और एचबीवी के लिए ही उपलब्ध है।"
स्रोत-IANS Hindi.
चित्रस्रोत-Shutterstock.