Advertisement

अमिताभ बच्चन का 75 % लिवर है डैमेज, पीड़ित हैं हेपेटाइटिस बी से, जानें क्या है यह बीमारी

Happy Birthday Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। 79 की उम्र में भी वे काफी हेल्दी और फिट नजर आते हैं। हालांकि, उन्हें लिवर डिजीज हेपेटाइटिस बी की समस्या है। जानें, हेपेटाइटिस बी के बारे में यहां....

Written By Anshumala
Published : October 11, 2019 1:36 PM IST

अमिताभ बच्चन को है हेपेटाइटिस बी, जानें इस रोग के बारे में...© file photo

अमिताभ बच्चन 79 वर्ष की उम्र में भी टीवी और बड़े पर्दे पर एक्टिव हैं। आज भी उनमें गजब की स्फूर्ति और ऊर्जा है। उनकी फिटनेस को देखकर कोई भी युवा और बॉलीवुड का एक्टर उनकी तरह ही बुजुर्गावस्था में फिट और हेल्दी रहना चाहता है। बेशक, अमिताभ ऊपर से काफी हेल्दी और फिट नजर आते हैं, पर वो अंदर से कई शारीरिक समस्याओं से गुजर रहे हैं। उन्हें लिवर डिजीज हेपेटाइटिस बी (Hepatitis B) की समस्या है। जानें, लिवर से संबंधित इस बीमारी के बारे में यहां....

अमिताभ बच्चन का सिर्फ 25 % लिवर करता है काम

एक इंटरव्यू में उन्होंने यह खुलासा किया था कि उन्हें लिवर की बीमारी हेपेटाइटिस बी (Amitabh Bachchan has hepatitis B) है। उनका 75 % लिवर खराब हो चुका है और सिर्फ 25 % लिवर के सहारे ही अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं। इतना ही नहीं, वह  ट्यूबरक्‍लोसिस (टीबी) का भी इलाज करवा चुके हैं। हालांकि, उन्हें आठ वर्षों तक पता ही नहीं था कि उन्हें टीबी है। उनका कहना है कि यदि आपको शरीर में कोई लक्षण दिख रहे हैं, तो उसका जांच करवाना जरूरी है वरना आप यह समय रहते जान ही नहीं पाएंगे कि आपको क्या समस्या है। इससे इलाज में देरी होगी और आपकी जान भी जा सकती है।

Advertisement

जब उनकी प्रोडक्शन कंपनी दिवालिया हो गई थी, तब भी वो काफी परेशान और तनाव में रहने लगे थे। इस नुकसान को सह नहीं पाने के कारण अमिताभ डिप्रेशन के भी शिकार हो गए थे। हालांकि, कभी भी इन बीमारियों के सामने बिग भी ने हार नहीं माना। वह अपनी सभी शारीरिक समस्याओं से डट कर मुकाबला कर रहे हैं। आज वो लोगों को भी टीबी, हेपेटाइटिस जैसे रोगों के बारे में जागरूक कर रहे हैं। लोगों को बताते हैं कि ये रोग लाइलाज नहीं हैं।

क्या है लिवर डिजीज? (What is Liver Disease)

लिवर की अधिकतर बीमारियां साइलेंट होती हैं। इनके लक्षणों का जब तक पता चलता है, रोग काफी बढ़ चुका होता है। लिवर के रोगों का पता समय पर नहीं चलने से पहले ही लगभग 50 प्रतिशत या अधिक लिवर खराब हो जाता  है। लिवर से संबंधित रोगों का पता सही समय पर नहीं लग पाने के कारण सिरोसिस, वायरल हेपेटाइटिस बी और सी, फैटी लिवर आदि होने का खतरा बढ़ जाता है। कई मामलों में लिवर कैंसर के होने की आशंका भी बढ़ जाती है।

Advertisement

क्या है हेपेटाइटिस बी? (What is Hepatitis B)

क्या है हेपेटाइटिस, इसके लक्षण और कारण, जानें। © Shutterstock

वायरल हेपेटाइटिस में लोग सबसे ज्यादा हेपेटाइटिस बी (what is hepatitis B) से प्रभावित होते हैं। हेपेटाइटिस बी धीरे-धीरे लिवर को संक्रमित करता है। कई मामलों में हेपेटाइटिस बी लिवर में किसी चोट के कारण होती है। हेपेटाइटिस बी एक खतरनाक संक्रमित बीमारी है। इसका समय पर जांच और इलाज ना किया जाए, तो लिवर कैंसर होने की संभावना भी बढ़ सकती है। हेपेटाइटिस बी एक वायरल इंफेक्शन है। यह लिवर पर सीधे अटैक करता है, जिससे आपका लिवर प्रभावित हो जाता है। इसमें लिवर में सूजन और संक्रमण हो जाता है। कई बार लिवर पूरी तरह से काम करना बंद कर देता है, जिससे व्यक्ति की मौत भी हो सकती है।

हेपेटाइटिस बी के लक्षण

वैसे तो इसके लक्षण (symptoms of hepatitis B) आसानी से नजर नहीं आते हैं, लेकिन आपको लगातार थकान, भूख में कमी, उल्टी आना, पेट और सिर दर्द रहना, आंखों में पीलापन जैसे लक्षण दिखाई दें, तो डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है।

इलाज और टीके हैं मौजूद

हेपेटाइटिस बी के बेहतर उपचार, इलाज और टीके कई वर्षों से उपलब्ध हैं। उपलब्ध टीका या वैक्सीन 95 % तक हेपेटाइटिस डिजीज के खतरे को कम कर सकती है। हेपेटाइटिस बी की वजह से लिवर सिरोसिस हो सकता है। ऐसे में समय पर इसके लक्षणों को पहचानकर इसका इलाज करवाया जा सकता है। लिवर सिरोसिस हो गया, तो फिर लिवर ट्रांसप्लांट ही बचने का एक मात्र रास्ता है।

लिवर को स्वस्थ रखने के लिए कुछ सुझाव 

  • शराब और तंबाकू के सेवन से लिवर को काफी नुकसान (Tips for healthy liver) होता है। इनका सेवन करना छोड़ दें।
  • शराब लगातार पीने से आपको लिवर कैंसर के होने की संभावना काफी हद तक बढ़ जाती है।
  • हेल्दी लिवर के लिए हेल्दी डाइट लें। फल, सब्जियां, साबुत अनाज का भरपूर सेवन करें। ये एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो शरीर में फ्री रेडिकल्स नहीं बनने देते हैं।
  • रोज 30 मिनट एक्सरसाइज, योग करें। इससे आप फिट रहेंगे और आपका अतिरिक्त वजन भी कम होगा।
  • हेपेटाइटिस बी का टीका लगवाएं।

Amitabh Bachchan Birthday : 77 वर्ष के हुए बिग बी, इतनी उम्र में भी कैस रखते हैं खुद को फिट, आप भी जानें ये सीक्रेट्स

वायरल हेपेटाइटिस के बारे में जरूर रखें ये जानकारी

About the Author

... Read More