अभी और बढ़ेगी गर्मी, जून महीने में देश के इन हिस्सों में चलेगी लू, IMD का अनुमान

आईएमडी (IMD) के पूर्वानुमान में कहा गया है कि, अगले महीने उत्तर-पश्चिम भारत के ज्यादातर हिस्सों और मध्य भारत के आसपास के इलाकों में गर्मी और तापमान नॉर्मल से ऊपर ही रह सकता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : May 28, 2024 7:59 PM IST

Heatwave Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग ( Indian Meteorological department ) ने आशंक जतायी है कि जून महीने में देश के ज्यादातर राज्यों में लू चलेगी। सोमवार को पूर्वानुमान लगाते हुए कहा कि आईएमडी की तरफ से कहा गया कि, "दक्षिणी प्रायद्वीप में आनेवाले भारत के केवल कुछ हिस्सों को छोड़कर जून महीने में ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर ही रहने की संभावना है।" आईएमडी (IMD) के पूर्वानुमान में कहा गया है कि, अगले महीने उत्तर-पश्चिम भारत के ज्यादातर हिस्सों और मध्य भारत के आसपास के इलाकों में गर्मी और तापमान नॉर्मल से ऊपर ही रह सकता है।

टेम्परेचर रहेगा नॉर्मल से अधिक

आईएमडी ने बताया, "जून महीने में देश के ज्यादातर हिस्सों में मासिक न्यूनतम तापमान नॉर्मल से अधिक रहने की संभावना है। वहीं उत्तर-पश्चिम भारत के पहाड़ी और उत्तरी भागों और पूर्व , उत्तर-पूर्व भारत के कुछ हिस्सों को छोड़कर अधिकांश जगहों पर मिनिमन टेम्परेचर  सामान्य से नीचे जाने की संभावना है।"

मौसम विज्ञान से जुड़ी संस्था ने कहा है कि गर्मी बढ़ जाने के कारण बुजुर्गों (seniors health problems in summer season) और किसी पुरानी बीमारी (Chronic diseases) से पीड़ित लोगों और कमजोर इम्यूनिटी (low immunity) ग्रुप में शामिल लोगों को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे लोगों को गर्मी से संबंधित बीमारियों (summer related health problems) के खतरे का सामना भी करना पड़ता है। वहीं, बहुत देर तक मौसम में गर्मी रहने से शरीर में पानी की कमी हो सकती हैं। इससे डिहाइड्रेशन, कमजोरी और चक्कर आनेजैसी समस्याएं हो सकती हैं।

लू से बचने के लिए IMD ने दी ये टिप्स

IMD ने कहा कि लोगों को गर्मियों में लू से बचने के लिए अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखने की सलाह दी है। संस्था की तरफ से कहा गया कि,

  • गर्मी के दौरान शरीर में पानी की कमी से बचने के लिए हर व्यक्ति खुद हाइड्रेटेड रखे। दिन में अधिक से अधिक मात्रा में पानी पीएं।
  • ज्यादातर ठंडे वातावरण में रहें। जैसे घर के अंदर रहें या दिन के समय ऑफिस से बाहर ना निकलें।
  • दिन में जिस समय गर्मी ज्यादा रहती हो उस दौरान मेहनत वाले काम, पैदल चलने या किसी भी तरह  एक्टिविटी से बचना चाहिए।

(IANS)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source