
Also Read
Heatwave Alert in India: देशभर में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। इस साल गर्मी ने अप्रैल में ही सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के बावजूद भी दिल्ली-एनसीआर और कई अन्य राज्यों में गर्मी से राहत नहीं मिल पाई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने गर्मी को लेकर कई अलर्ट जारी किए हैं। आईएमडी के मुताबिक, इस साल कई राज्यों में भयंकर गर्मी पड़ने के आसार है। कुछ क्षेत्रों में अप्रैल में ही 42 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। IMD ने हीटवेव (लू) को लेकर भी लोगों को सचेत किया है। आईएमडी ने गर्मी से संबंधित बीमारियों के जोखिम की चेतावनी भी दी गई है। दिल्ली से लेकर महाराष्ट्र तक गर्मी का मिजाज चरम पर रहने वाला है।
दिल्ली समेत कई राज्य गर्मी की बुरी तरह मार झेल रहे हैं। IMD ने कुछ राज्यों में हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, गुजरात और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में इस बार गर्मी का बुरा हाल हो सकता है। इन राज्यों में अप्रैल के शुरुआत में ही तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। इन राज्यों में लोग हीटवेव (लू) से भी परेशान होंगे। यूपी (उत्तर प्रदेश) की बात करें, तो यहां बुंदेलखंड क्षेत्र में सबसे ज्यादा तामपान रहने की उम्मीद है। यूपी में मई और जून में भंयकर गर्मी पड़ने के आसार है।

राजस्थान और गुजरात में 42 डिग्री तापमान पहुंच चुका है। वहीं, दिल्ली में भी बुधवार दोपहर को 40 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। बुधवार (9 अप्रैल 2025) तीन साल में अप्रैल की सबसे गर्म रात बन गई। दिल्ली और एनसीआर में भी रिकॉर्ड तोड़ गर्मी ने लोगों का बाहर निकलना मुश्किल कर रखा है।
आईएमडी ने कई राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया है। IMD ने गर्मी से जुड़ी बीमारियांहोने की संभावना जताई है। लू चलने की वजह से लोग गर्मी से जुड़ी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। खासकर, बच्चों और बुजुर्गों को इस दौरान ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।